Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेज द्वितीय चरण में एक टेक्सटाइल फैक्ट्री श्रमिक ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। मगर माना जाता है कि वह मानसिक परेशानी में था। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया। बासनी पुलिस ने बताया कि बाड़मेर जिले के गिड़ा स्थित खोखसर निवासी देवाराम पुत्र दूडाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके छोटा भाई नकता राम बासनी औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय चरण में एक टेक्सटाइल में कार्य करता था। फैक्ट्री परिसर में बने कमरे में ही रहता था। गुजरी रात उसने फैक्ट्री के कमरे पर ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसका कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया। घटना में मर्ग की कार्रवाई की गई है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026