Doordrishti News Logo

गर्मी में रेलयात्रियों की सुविधाओं में हों विस्तार-अमिताभ

  • पेयजल,अतिरिक्त ट्रेनों-डिब्बों की व्यवस्था व संरक्षित रेल संचालन पर बल
  • उत्तर पश्चिम रेलवे की संरक्षा व कार्य समीक्षा से जुड़ी बैठक संपन्न
  • जोधपुर,जयपुर,अजमेर व बीकानेर डीआरएम भी वर्चुअल जुड़े
  • संरक्षा के उल्लेखनीय कार्य पर दो कर्मचारी हुए सम्मानित

जोधपुर,गर्मी में रेलयात्रियों की सुविधाओं में हों विस्तार-अमिताभ।उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने भीषण गर्मी में ट्रेनों में अत्यधिक यात्री भार को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता से जुटाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि ग्रीष्मावकाश अवधि में यात्रीभार अधिक बढ़ जाता है इस हेतु यात्री सुविधा के तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे कर्मचारियों व अधिकारियों को सजग व समर्पित होकर कार्य करना चाहिए जिसमें सुगम यात्रा के लिए अतिरिक्त डिब्बों की वृद्धि,पानी- बिजली व साफ- सफाई व यात्री सुरक्षा इत्यादि पर विशेष ध्यान देना प्रमुख है।

यह भी पढ़ें – पत्रकारिता का प्रतीक अब भी ‘‘प्रेस’’ ही है

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि बुधवार को उत्तर पश्चिम रेलवे की संरक्षा व कार्य समीक्षा की बैठक में महाप्रबंधक अमिताभ ने गर्मी के मौसम में छुट्टियों से अधिक यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए समीक्षा कर नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने और मार्गस्थ रेलवे के साथ समन्वय कर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने की जरूरत पर बल दिया।उन्होंने चैन पुलिंग की घटनाओं पर भी अंकुश लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग को संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।

ट्रेनों के स्थाई गति प्रतिबंधों को समाप्त करने पर भी बल
बैठक में हाल ही में रेलवे बोर्ड में सम्पन्न महाप्रबंधक स्तर की बैठक के कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न रेलखण्डों पर चल रहे स्थाई गति प्रतिबंधों को समाप्त किये जाने व एसेट फेलियर पर भी चर्चा हुई। इस दौरान महाप्रबंधक ने आगामी मानसून के मौसम में संरक्षित रेल संचालन के लिए समयानुसार तैयारियाँ करने के दिशा- निर्देश भी दिए। बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर,जोधपुर,अजमेर व बीकानेर डीआरएम व सभी विभागों के विभागध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दो कर्मचारी हुए पुरस्कृत
बैठक में महाप्रबंधक अमिताभ ने संरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रेलकर्मियों को पुरस्कृत किया। संरक्षा के उत्कृष्ट कार्य के लिए गुड्स लोको पायलट नंदकिशोर गुर्जर व कांटेवाला मीठालाल जाट को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किया। जयपुर मंडल के इन कर्मचारियों ने 8 मई 2024 को जयपुर यार्ड में गाड़ी संख्या 19720 के पॉवरकार में फ्यूलडंग कराते समय,गाड़ी संख्या 19031 के प्लेटफार्म नंबर 1 पर आगमन के दौरान असामान्य आवाज सुनी, इस दौरान उन्होंने सजगता दिखाते हुए शीघ्र ही घटना स्थल पर पहुंचकर देखा कि रेल जॉइंट पर लगभग एक फीट रेल का टुकड़ा टूटा हुआ पड़ा है। इस बारे में तुरंत सर्व सम्बंधित को सूचित कर संभावित दुर्घटना से बचाया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026