विद्युत कर्मियों को ओल्ड पेंशन देने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
जोधपुर,राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस इंटक के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं श्रम सलाहकार मंडल के सदस्य व फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल मंडल दत्त जोशी ने राज्य सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने का कि बजट में विद्युत निगमो के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन देने की घोषणा कर उनको बुढ़ापे का सहारा प्रदान किया है।
यह भी देखें-राज्य के बजट में कई बड़ी घोषणाएं
श्रमिक नेता मंडल दत्त जोशी ने कहा कि जननायक अशोक गहलोत ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों की वाजिब मांग को स्वीकार कर उनको बजट में तोहफा दिया है,इससे यह साबित होता है कि गहलोत श्रमिक वर्ग के लिए चिंतित रहते हैं।
http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews