Doordrishti News Logo

हिंदी शब्द का बढ़ाएं ज्ञान,जिज्ञासा का करें समाधान

शब्द संदर्भ:- (165) पर्यूषण

लेखक – पार्थसारथि थपलियाल

जिज्ञासा

जयपुर से मुकुल सैनी जानना चाहते हैं पर्यूषण शब्द का मतलब क्या है? इस शब्द का व्यापक उपयोग किस तरह किया जाता है?

समाधान

पर्यूषण शब्द संस्कृत भाषा का शब्द है। इसका संधि विच्छेद करेंगे तो अर्थ चरण समझ में आ जायेगा। पर्यूषण शब्द का संधि-विच्छेद एक शब्द बने परि और ऊषण। परि जिसका अर्थ है चारों ओर और ऊषण का अर्थ है दाह करना, जला देना। इसके दो भाव हैं वह पर्व जब हम अपनी इंद्रियों को नियंत्रित करने के लिए धर्म के दस लक्षणों के अनुसार समृद्ध करते हैं। तपस्चर्या के अनुसार स्वयं को तपाते हैं जीवन में आए दुर्गुणों को जलाते हैं, दूसरा भगवान महावीर और अन्य तीर्थंकरों के द्वारा दिया गया ज्ञान अर्जित कर तीर्थंकरों की सेवा करते हैं।

जैन आचार्यो, मुनियों,साधू/साध्वियों की सेवा करते हैं। इस अवधि में जैन परिवारों के स्त्री,पुरुष, बच्चे सभी तपस्या करते हैं। इसे दस लक्षण पर्व भी कहते हैं। सनातन धर्म से बौद्ध धर्म,जैन धर्म और सिख धर्म अस्तित्व में आए। सनातन धर्म में धर्म के दस लक्षण बताये गए हैं। लगभग वही दस लक्षण कुछ शब्द अंतर से जैन धर्म में विद्यमान हैं। ये दस लक्षण हैं- 1.उत्तम क्षमा 2 .उत्तम मार्दव 3. उत्तम आर्जव 4.उत्तम सत्य 5.उत्तम शौच 6.उत्तम संयम 7.उत्तम तप 8.उत्तम त्याग 9.उत्तम आकिंचन्य 10.उत्तम ब्रह्मचर्य। पर्यूषण पर्व (दसलक्षण पर्व) के दौरान इन दस व्रतों को धारण किया जाता है।

पर्यूषण पर्व साल में तीन बार मनाया जाता है। 1.माघ शुक्ल पक्ष (पंचमी से चतुर्दशी तक)। 2.चैत्र शुक्ल पक्ष (पंचमी से चतुर्दशी तक) और 3 भाद्रपद, इस दौरान इनमे से भाद्रपद माह में मनाया जानेवाला पर्यूषण पर्व व्यापकता से मनाया जाता है। श्वेताम्बर जैन इस पर्व को आठ दिन तक लगातार मनाते हैं। जबकि दिगंबर जैन इसे दस दिनों तक मानते हैं। आठ दिन या दस दिन तक मनाने के पीछे मुख्य ध्येय यह है कि आठ प्रकार के अंहकार/प्रमाद समाप्त हो जाय। ये हैं- अज्ञानता,संशय,मिथ्याज्ञान,राग- द्वेष,स्मृतिभ्रंश,धर्म का अनादर और योग प्रमाद। प्रमदों के मुख्य कारण या आधार है- जाति,कुल,बल,रूप,तप, लाभ,श्रुत और ऐश्वर्य।

पर्यूषण पर्व में तपश्चर्या के माध्यम से शनि,इन्द्रिय दमन,अपने दोष देखना,सदाचार, ब्रह्मश्चर्य,लालच मुक्त होना, क्रोध को नियंत्रित करना और सत्याग्रह जैसी शक्तियों का अर्जन किया जाता है। इसके लिए किसी उपासरे में व्रत, उपवास और सेवा-सत्संग के माध्यम से आचरण को शुद्ध किया जाता है।
पर्यूषण पर्व आत्म शुद्धि का पर्व है। पर्यूषण का अंतिम दिन संवत्सरी कहा जाता है। इस दिन जैन समाज के लोग उन सभी से क्षमा याचना करते हैं जिन्हें उनके कारण किंचितमात्र भी मन,वचन और कर्म से कष्ट पहुंचा हो, और उन्हें क्षमा का देते हैं, जिन्होंने उन्हें कष्ट पहुंचाया हो। इसके लिए हाथ जोड़कर कहते हैं “मिच्छामि दुक्कडम”।
इस पर्व को कई नामों से जाना जाता है यथा पर्यूषण,अष्टान्हिका,दस लक्षण, क्षमत्क्षमा, खमतखम्मा आदि।

“मिच्छामि दुक्कडम”

“यदि आप भी किसी शब्द का अर्थ व व्याख्या जानना चाहते है तो अपना प्रश्न यह पूछ सकते हैं।”

ये भी पढें – रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार, संचालक सहित 12 गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

जोधपुर आईटी यूनियन का स्नेह मिलन सक्षम-2025 संपन्न

December 21, 2025

मथानिया में ट्रेनों के ठहराव के लिए सांसद चौधरी ने की रेल मंत्री से मुलाकात

December 19, 2025

चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी अजमेर से गिरफ्तार

December 19, 2025

आर्मी डिपो से रिटायर्ड कर्मचारी ने किया आत्मदाह

December 14, 2025

बोलेरो कैम्पर में नकबजन और उसके साथियों का ड़ेढ घंटे तक मंडोर इलाके में तांडव

December 8, 2025

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार को संक्षिप्त दौरे पर जोधपुर आएंगी

December 6, 2025

लोको पायलटों का 48 घंटे क्रमिक उपवास ज्यूस पिलाकर समापन

December 4, 2025

पड़ौसी के घर में हुई 25 लाख की चोरी का खुलासा: बाप बेटों ने मिलकर रची साजिश

December 4, 2025

विचाराधीन बंदी ने लगाया कैदियों पर मारपीट का आरोप

December 2, 2025