केंद्रीय बजट से आशाएं

जोधपुर। केंद्र सरकार वित्त बजट 2026 पेश करने वाली है एवं उद्योग,व्यापार एवं आम जनता इस वैश्विक अनिश्चितता के दौर में सरकार से बहुत उम्मीदें लगाए बैठी है। राजस्थान का विकास गति पकड़ रहा है और यदि केंद्र सरकार थोड़ा सा स्पेशल अटेंशन राजस्थान की और कर दे,तो इस गति को नए पंख लग जाएंगे।

भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 अप्रैल से पुनः जम्मूतवी तक चलेगी

माइंस एवं मिनरल्स उद्योग को इस बजट में नई घोषणाओं का इंतजार है,ताकि राजस्थान में इनकी माइनिंग के साथ ही साथ उनके वैल्यू एडिशन वाले उद्योग भी और लगें। एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग अपने राज्य में अब बड़े स्तर पर काम करने लायक उद्योग बन गया है, जिसके उत्पाद वैश्विक स्तर की पहुंच बना रहे हैं। एग्रो इकॉनमी पर विशेष सुविधाएं,आसान फाइनेंसिंग आदि देने से किसान से कंज्यूमर तक की पूरी सप्लाई चैन को गति मिलेगी। इस हेतु लॉजिस्टिक्स के पार्क पूरे राज्य में विकसित करने से जो कृषि उत्पाद लॉजिस्टिक एवं स्टोरेज सुविधा न होने से खराब हो जाते है,उनके किसानों को आर्थिक हानि से बचाया जा सकेगा।

डीआरएम का मुख्य लोको निरीक्षकों से ‘सेफ्टी फर्स्ट’ पर कार्य करने का आह्वान

जब हम किसानों के हित की बातों को उद्योग तक ले जाते है,तो लगता है कि प्रत्यक्ष उद्योगों को भी केंद्र सरकार की तरफ से सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाने हेतु आसान वित्त, इनसेंटिव आदि मिलना चाहिए, क्योंकि बिजली की लागत,किसी भी उद्योग की एक महत्वपूर्ण कॉस्ट होती है,अगर हम राजस्थान के लिए सौर ऊर्जा मैन्युफैक्चरिंग पार्क एवं सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट हेतु फंडिंग की बात को बजट में स्थान दिला पाएं तो हम राजस्थान राज्य के डेवलपमेंट को प्रत्यक्ष रूप से सपोर्ट कर सकेंगे।

रेलवे ने सिग्नल एवं टेलीकॉम मेंटेनर्स को आधुनिक टूल किट उपलब्ध कराए

राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां इनकम टैक्स भरने वालों की संख्या नियमित रूप से बढ़ रही है। अतः इस प्रोत्साहन को बरकरार रखने के लिए,केंद्र सरकार का दायित्व बनता है कि वह न्यू टैक्स रेजीम में भी आम टैक्सपेयर को सेविंग्स, इन्वेस्टमेंट आदि की छूट,फिर से देना चालू करें,ताकि आम आदमी सेविंग करके वह धन देश के विकास की सुविधाओं हेतु सरकार को दे सकें।

पत्नी से कहासुनी के बाद लोहे की एंगल से हत्या,बेटी पर भी किया वार

शेयर बाजार के निवेशकों हेतु केंद्र सरकार को 12 लाख की आय की करमुक्त लिमिट में कैपिटल गेन को भी शामिल करना चाहिए,जिससे निवेशकों का मनोबल बढ़ेगा एवं लोगों में कर रिटर्न फाइल करने का मोटिवेशन भी बढ़ेगा। देश का वार्षिक वित्त बजट आने वाले पूरे वर्ष की उद्योग,व्यापार एवं आमजन की वित्तीय प्लानिंग का एक मजबूत आधार बनता है,अतः सरकार को उपरोक्त सुझावों को वित्त बजट में स्थान देना चाहिए।

सीए योगेश बिड़ला
फाउंडर डायरेक्टर बिड़ला डब्ल्यूपी मैनेजमेंट कंपनी मुंबई


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026