जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित

नव युवाओं को जनजातीय सामाजिक,सांस्कृतिक और धर्मिक जीवन से जोड़ने का उचित माध्यम है निबंध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित। भारत सरकार द्वारा घोषित जनजातीय गौरव वर्ष 2024-25 के अंतर्गत भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण द्वारा “बिरसा मुंडा का सामाजिक योगदान” विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह निबंध प्रतियोगिता भवानी आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में करवाई गई, जिसमें विद्यालय के 31 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ एसएल मीना तथा डॉ चंदन सिंह पुरोहित ने भारत सरकार द्वारा घोषित जनजातीय गौरव वर्ष की जानकारी देते हुए बताया कि जनजाति गौरव वर्ष 15 नवंबर 2024 से 15 नवंबर 2025 तक मनाया जा रहा है जिसमें भारत सरकार द्वारा जनजातियों के बहुआयामी विकास की योजनाएं चलाई जा रही है तथा जनजातियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार कृत संकल्प है।

जनजातीय गौरव वर्ष के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी निभा रहे जगदीश यादव तथा रमेश कुमार ने “भगवान बिरसा मुंडा का सामाजिक योगदान” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया तथा संबंधित जानकारियां उपलब्ध करवाई। निबंध प्रतियोगिता में विजेताओं को बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती 15 नवंबर 2025 को पुरस्कृत किया जाएगा।

दो दिवसीय प्रदर्शनी ‘हुनर’ का आयोजन शनिवार से

इस अवसर पर भवानी आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रामचंद्र पालीवाल ने कहा कि बच्चों को जनजातियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जीवन से अवगत करवाने का निबंध एक अच्छा माध्यम है। कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार तथा सुरेंद्र शर्मा भी उपस्थित थे।

Related posts:

पास पास बने दो भाईयों के मकान में चोरों ने लगाई सैंध आभूषण और नगदी चोरी

November 18, 2025

रिक्तिया भैरूजी पुल पर बाइक स्लीप होने से घायल की मौत

November 18, 2025

रात को बदमाशों के बीच हुआ घमासान बचने के लिए भागे बदमाशों की एसयूवी ट्रक से भिड़ी

November 17, 2025

नकबजनी का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

November 17, 2025

शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद

November 17, 2025

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सात ड्रम डीजल और पिकअप की लूट

November 17, 2025

एडीसीपी मुख्यालय सुनील के. पंवार ने संभाला कार्यभार

November 17, 2025

स्वीकृत पदों पर भर्तियां कर पालना रपट आगामी पेशी 15 दिसंबर तक पेश करने के आदेश

November 17, 2025

दिल्ली विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे-अमित शाह

November 17, 2025