Doordrishti News Logo

नवमतदाता अभियान में जुड़ने पर आमजन में उत्साह

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी के निर्देशानुसार नव मतदाता संपर्क अभियान को तीनों विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलो में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिसमें मतदाता का पंजीयन व संवाद किया जा रहा है इस दौरान मतदाताओं का भाजपा से जुड़ने पर उत्साह व आभार प्रकट किया।

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के महामंदिर मंडल अध्यक्ष मनीष परिहार के नेतृत्व में श्री सुमेर उच्च प्राथमिक विद्यालय महामंदिर चौराहा में आयोजित किया गया। जिसमे भाजपा महामंदिर मंडल के नव मतदाता संपर्क अभियान के मंडल संयोजक उमेश छंगाणी के सानिध्य में 120 से अधिक युवा मतदाता को भारतीय जनता पार्टी का दुपटा पहनाकर व पेम्पलेट, स्टीकर देकर स्वागत किया और उनके नाम, मोबाइल, जन्मतिथि लेकर पंजीयन किया गया।

ये भी पढ़ें- निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरा, श्रमिक की मौत

इस दौरान नव मतदाता अभियान सरदारपुरा विधानसभा के संयोजक अनिल वैष्णव, सह-संयोजक बुद्धिप्रकाश दाधीच, सह संयोजक विपिन सोलंकी, महिला मोर्चा संयोजक वीना चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक राजोरिया, युवा मोर्चा संयोजक संदीप जोशी, एसपी नागौरा सहित कई कार्यकर्ता मौजुद थे। इसी प्रकार खाण्डाफलसा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र छंगाणी के नेतृत्व में नव – मतदाता अभियान चलाया गया। जिसमें नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी,जिला सह प्रभारी जितेन्द्र कुमार, धनराज बोराणा, निलेश सोनी, युवा मोर्चा गौरव जैन मौजुद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026