समीक्षा बैठक में विभागीय समन्वय पर दिया जोर

साप्ताहिक समीक्षा बैठक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),समीक्षा बैठक में विभागीय समन्वय पर दिया जोर। ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की प्रगति, लंबित प्रकरणों और जनहित से जुड़े मुद्दों की गहन समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से और तय समय सीमा में किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार्य नहीं होगी। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि हर कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो।

समीक्षा बैठक में विभागीय समन्वय पर दिया जोर

मिश्रा ने मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ, वीआईपी प्रकोष्ठ,मानवाधिकार आयोग,लोकायुक्त और न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिए कि अवमानना प्रकरणों और गंभीर न्यायालयीन मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। योजनाओं का लाभ तभी जनता तक पहुँचेगा जब सभी विभाग मिलकर कार्य करेंगे। नियमित समीक्षा और निगरानी से ही लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना और समर्पण के साथ काम करने पर बल दिया।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम जवाहर चौधरी,अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय सुरेन्द्र सिंह पुरोहित,उपखण्ड अधिकारी (उत्तर) आईएएस प्रीतम कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद

July 27, 2026

कारगिल विजय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक-राज्यपाल

July 27, 2026

कुड़ी भगतासनी में 98.98 लाख के विद्यालय भवन का शिलान्यास

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मण्डोर व कायलाना का अवलोकन

July 27, 2026

तीनों विधानसभा के बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

July 27, 2026

आत्मजागरण का मार्ग प्रशस्त करने की सशक्त जीवनदृष्टि है सत्संग-राज्यपाल

July 27, 2026

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव 16 अगस्त को

July 27, 2026

एसी से निकल रहे पानी को लेकर परिवार पर हमला

July 26, 2026