Doordrishti News Logo

शहर में हर्षोल्लास से मनाया ईद का त्योहार

मुख्य नमाज जालोरिगेट मस्जिद में हुई

जोधपुर,शहर में हर्षोल्लास से मनाया ईद का त्योहार। एक माह रमजान में इबादत और रोजे के बाद गुरुवार को देश भर के साथ ही शहर में ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। मुस्लिम समाज ने शहर में ईद की मुख्य नमाज जालोरी गेट स्थित बड़ी ईदगाह में अदा की। इसके साथ ही शहर के अन्य सभी मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। जालोरी गेट बड़ी मस्जिद में मुख्य नमाज में पेश इमाम ने देश में अमन- चैन,सौहार्द तथा भाईचारे की कामना की। नमाज के बाद सभी ने आपस मे गले मिलकर ईद की बधाई दी।

यह भी पढ़ें – जयंती पर महात्मा ज्योतिराव फुले को पुष्पांजलि अर्पित

रमजान माह के समापन पर गुरुवार को ईदुल फितर पर्व की नमाज सुबह ईदगाह के वसी मैदान में पेश इमाम मौलाना मोहम्मद हुसैन अशरफी ने शहर खतीब व पेश इमाम काजी मोहम्मद तैयब अंसारी व शहर के मौजिज लोगों व अकीदतमंदों की मौजूदगी में अदा करवाई गई। इस अवसर पर शहर खतीब का जोधपुर शहर के जनप्रतिनिधियों,नगर निगम व मुस्लिम समुदाय के लोगों की मौजूदगी में अभिनन्दन किया गया। मुख्य ईदगाह में कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व जन प्रतिनिधियों द्वारा मुस्लिम समुदाय के लिये प्रेषित बधाई संदेश को इकबाल खान बैण्ड बॉक्स ने पठन किया। ईदगाह मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद हुसैन अशरफी व शहर खतीब व पेश इमाम काजी मोहम्मद तैयब अंसारी का सम्मान किया गया। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,कांग्रेस के प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा,शहर विधायक अतुल भंसाली,नगर निगम उत्तर महापौर कुंती देवड़ा,पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार,राजेन्द्रसोलंकी, उस्ताद हाजी हमीम बक्ष सहित जन प्रतिनिधियों,प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों व मोहम्मद युसुफ चौधरी,अब्दुल हमीद,साबिर बुन्दू भाई,मोहम्मद साजिद,तसलीम अब्बासी,साबिर गोप,मोहम्मद जावेद, सैयद मन्सुर अली,पीर मोहम्मद सहित ईदगाह निवासियों व क्षेत्रीय लोगों की उपस्थित में साफा पहनकर स्वागत किया गया।

ईदउल फितर के अवसर पर शहर की खेतानाडी,पांचवीं रोड स्थित छोटी ईद गाह,सूरसागर,मुस्लिम स्कूल,चीरघर, मस्जिद मेवाफरोशान,अशफाकिया हॉस्टल,चीरघर,गरीबनवाज मस्जिद, कबीर नगर,मदनी मस्जिद,सोजती गेट मस्जिद,मस्जिद अलबैतुशरीफ,बाईजी का तालाब,नूरी मस्जिद,मस्जिद कबा डियान,मस्जिद शूतरखाना,दरगाह लतीफशाह सरदारपुरा मस्जिद, मस्जिद लखारान के साथ जामा मस्जिद उदयमन्दिर में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। बुजुर्गों ने बच्चों को ईदी बांटी। ईद के मौके पर घरों में मीठी सेवइयां बनाई गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026