Doordrishti News Logo

खरबूजा बावड़ी से पानी की निकासी के लिए प्रयास जारी

  • दिन-रात जुटी है नगर निगम की टीम
  • कुल 82.5 एचपी क्षमता तक के पंप औसतन लगातार 20 घंटे कर रहे हैं पानी खाली

जोधपुर,जिले में अतिवृष्टि से खरबूजा बावड़ी सूरसागर तालाब में हुए जलभराव के संबंध में जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम की टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। नगर निगम (उत्तर) के आयुक्त राजेंद्र सिंह कविया ने बताया कि रविवार को नगर निगम की टीम द्वारा एक 35 एचपी क्षमता का पंप चालू कर दिया गया है। इस पंप के द्वारा उत्तर दिशा में पानी को पहाड़ी के पार डाला जा रहा है।

नगर निगम के अधीक्षण अभियंता पी एस तंवर ने बताया कि 35 एचपी के पंप के अतिरिक्त 30 एचपी का एक पंप पुरानी लाइन से मंडोर की ओर पानी खाली करने के लिए लगाया गया है। इसी प्रकार 7.5 एचपी एवं 10 एचपी क्षमता का एक-एक पंप सिविल लाइन में पानी खाली कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार कुल 82.5 एचपी क्षमता तक के पंप औसतन 20 घंटे पानी खाली कर रहे हैं।

नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजेश बोड़ा ने बताया कि तालाब में सीवर और बरसाती पानी की आवक लगातार जारी है और झील का क्षेत्रफल भी अधिक है इसलिए अभी तक जलभराव के स्तर में अपेक्षा के अनुरूप कमी नजर नहीं आ रही है।
उन्होंने बताया कि पानी की अधिक से अधिक निकासी के लिए विभाग द्वारा और अधिक संसाधन लगाए जाएंगे। इस दौरान नगर निगम के सहायक अभियंता जितेंद्र चौधरी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026