Doordrishti News Logo

जिला कलक्टर ने शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान के कार्यों का निरीक्षण किया

नवीनीकरण एवं विकास कार्यों की ली जानकारी, दिए जरूरी निर्देश

जोधपुर,खेल जगत से जुड़ी सुविधाओं और अत्याधुनिक संसाधनों की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से निखारने के लिए अवसरों में अभिवृद्धि के लिए जोधपुर शहर में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास अमल में लाए जा रहे हैं, कार्य प्रगति पर हैं।

इसके अन्तर्गत जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान में विकास एवं नवीनीकरण से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आगामी कार्याे की रूपरेखा की रिपोर्ट पर संबंधितों से चर्चा की।

उन्होंने आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सीमा कविया को गौशाला मैदान के ग्रीन ट्रैक नवीनीकरण एवं मरम्मत कार्यों के लिए एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।

प्रभारी कुलदीप चारण ने बताया कि जिला कलेक्टर ने गौशाला मैदान में प्रस्तावित वॉक-वे,मिनी क्रिकेट ग्राउंड, फॉउन्टेंस का अवलोकन किया तथा कार्य को गति देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक)अमृतलाल, जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य अभियंता लादूराम बिश्नोई,अधिशासी अभियंता योगेश माथुर,सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश माथुर सहित समस्त प्रशिक्षक एवं कार्यालय स्टॉफ उपस्थित था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

November 14, 2026
नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

November 14, 2026
Doordrishti News Logo

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

November 14, 2026
Doordrishti News Logo

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

November 14, 2026
Doordrishti News Logo

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

November 14, 2026
परमवीर मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम 18 को

परमवीर मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम 18 को

November 14, 2026
महिला रेजिडेंट डॉक्टर के कमरे से एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

महिला रेजिडेंट डॉक्टर के कमरे से एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

November 14, 2026
Doordrishti News Logo

भावी ग्राम पंचायत में पुनर्मतदान 15 को

November 14, 2026
Doordrishti News Logo

सरपंच चुनाव की रंजिश में मारपीट व तोड़फोड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

November 14, 2026