Doordrishti News Logo

डंपर चालक की लापरवाही ने ली बाइक सवार की जान

साथी घायल

जोधपुर,डंपर चालक की लापरवाही ने ली बाइक सवार की जान। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र द्वितीय फेज में एक डंपर चालक की लापरवाही ने बाइक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे मेें एक युवक की मौत हो गई। दोनों अपनी मजदूरी पर जा रहे थे। इस बारे में पुलिस ने मृतक के पिता की तरफ से डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – चार दिवसीय संभाग स्तरीय आरोग्य मेला संपन्न

बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: बागरा जालोर के डकतारा निवासी 22 साल का अनिल पुत्र शंकरलाल मेघवाल और उसका साथी ईश्वरलाल अपनी बाइक लेकर मजूदरी के लिए घर से निकले थे। जब यह लोग बाइक लेकर बासनी द्वितीय फेज सांगरियां फांटा चेतन स्टील फैक्ट्री के बीच पहुंचे तब एक ट्रक डंपर चालक ने उन्हें चपेट मेें ले लिया। हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ईश्वरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बासनी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के पिता शंकरलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026