Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में दुकान में घुसकर मारपीट,केस दर्ज

जोधपुर,आपसी विवाद में दुकान में घुसकर मारपीट,केस दर्ज। महामंदिर चौराहा के समीप की एक बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान में घुसकर पड़ौसी दुकानदार द्वारा मारपीट की गई। इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पीडि़त ने महामंदिर थाने में उनके खिलाफ शिकायत दी थी। जिस पर पड़ौसी दुकानदार द्वारा अपने साथियों संग मिलकर मारपीट की गई। पीडि़त की आंख के पास में चोट लगी है।

यह भी पढ़ें – सूरसागर भाजपा प्रत्याशी जोशी 4 को भरेंगे नामांकन

महामंदिर पुलिस ने बताया कि बासनी तंबोलिया माता का थान निवासी श्यामसिंह पुत्र सोहनसिंह की तरफ से केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसकी बिल्डिंग मेटेरियल की एक दुकान सागर मार्बल नाम से महामंदिर चौराहा पर है। उसकी दुकान के तीन चार दुकान छोडक़र अल्ताफ टूल्स की दुकान लगाता है। उसकी दुकान से टूल्स किराए की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर महामंदिर थाने में कुछ दिन पहले शिकायत दी गई थी। जिस बात को लेकर वह खफा था। इस पर उसने अल्ताफ,उसके पिता और एक अन्य ने मिलकर उसकी दुकान पर आकर मारपीट की। अश्लील वार्तालाप भी किया। मारपीट में उसकी आंख चोटिल हो गई। महामंदिर पुलिस अब मामले में जांच कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026