Doordrishti News Logo

जोधपुर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जोधपुर टीम ने गत वर्ष सितंबर में डीपीएस सर्किल के पास में छह लाख नशीली दवा प्रकरण में वांछित दिल्ली की फार्मा कंपनी के मालिक सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। कंपनी मालिक के खिलाफ एनसीबी की तरफ से केस दर्ज किया गया था। ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक उगमदान चारण के अनुसार वर्ष 2020 सितंबर में विभाग की टीम ने डीपीएस सर्किल के नजदीक एक गोदाम पर छापा मारकर वहां से छह लाख नशीली दवाइयां पकड़ी थी।

थर्माडोल और अरप्राजोल्म नशीली गोलियां उस वक्त मिली थी। तब इन दवाईयों को बनाने वाली कंपनी दिल्ली की न्यूटेक हैल्थ केयर लिमिटेड के मालिक दिल्ली के राजौरी निवासी किशन अरोड़ा पुत्र करतारचंद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था। वह मामले में वांछित चल रहा था। इस पर उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इस प्रकरण से जुड़े एक अन्य शख्स मथुरा के राठौड़ नगर कोसिकलन निवासी इमरान पुत्र इलियास को हिरासत में लिया गया है।

इस फार्मा कंपनी के मालिक किशन अरोड़ा के खिलाफ एनसीबी की तरफ से गत वर्ष केस दर्ज किया गया था। कंपनी मालिक के खिलाफ कुछ और केस दर्ज होने की जानकारी भी एनसीबी को मिली थी। युवाओं द्वारा इन दवाइयों को नशे के रूप में लिया जाता रहा है। लॉक डाउन में पुलिस और ड्रग एजेंसियां सक्रिय हैं। ऐसे में नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्ती देखी गई। तब युवाओं ने उक्त दवा का नशे के रूप में लेना शुरू कर दिया। एनसीबी अब इससे जुड़े अन्य नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़े – अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026