रेलवे तकनीशियन को डीआरएम अवार्ड
सजगता पूर्वक ड्यूटी करने पर किया सम्मानित
जोधपुर(डीडीन्यूज),रेलवे तकनीशियन को डीआरएम अवार्ड।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कार्यरत तकनीशियन सुरेश चंद्र मीणा को उनकी उल्लेखनीय रेल सेवाओं के लिए डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने मंगलवार को संरक्षा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया।
इसे भी पढ़िए – औद्योगिक क्षेत्रों की दुर्दशा का सुध लेने वाला कोई नहीं-धूत
कैरेज एंड वैगन विभाग के तकनीशियन सुरेशचंद्र मीणा ने 4 अप्रेल को ड्यूटी पर रहते हुए राईका बाग साइड में ट्रेन 22978,जोधपुर- जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट के परीक्षण के दौरान इंजन की स्प्रिंग का टूटा होना पाया जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत ट्रेन को लोको पायलट व संबंधित स्टाफ को दी जिस पर ट्रेन के इंजन को बदल कर उसे जयपुर के लिए सुरक्षित रवाना किया गया।
मीणा के सजगता पूर्वक ड्यूटी निर्वहन से संभावित रेल दुर्घटना को टाला गया,इस पर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें संरक्षा प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया।
आप हार्दिक बधाई संदेश के विज्ञापन यहां पर बहुत ही कम लागत में लगवा सकते हैं । संपर्क कीजिए -9414135588
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

