Doordrishti News Logo

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई

प्रतिमा पर किया मार्ल्यापण

जोधपुर,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। जनसंघ के संस्थापक, चिन्तक एवं शिक्षाविद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती शनिवार को भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई। शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में मानजी का हत्था पावटा स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में भाजपा पदाधिकारी,मोर्चा,मण्डलों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी पढ़ें – बाइक सवार बदमाशों ने पति के साथ घर लौट रही महिला का पर्स लूटा

इस अवसर सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ मुखर्जी द्वारा जनसंघ के समय जोे बीज बोया वह आज भाजपा के रूप में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। अब डॉ मुखर्जी के आदर्शो व सिद्धांतों पर चलकर देश को आगे बढ़ाना है। डॉ मुखर्जी के कारण जम्मु कश्मीर आज भारत का अंग है। उनका प्रयास था कि सम्पूर्ण जम्मु कश्मीर भारत का हिस्सा बने।

डॉ मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने की जोरदार वकालत की थी। एक देश में दो निशान,दो विधान,दो प्रधान नहीं चलेंगे इस नारे को 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह धारा 370 हटाकर पूरा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय व डॉ मुखर्जी अमर रहे के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें – प्रदेश के ग्वार गम व्यवसाय बचाने के लिए मुख्यमंत्री से अपील

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस अवसर पर उप महापौर,जिला महा मंत्री डॉ करणीसिंह खींची,विजय राजोरिया,मनीष पुरोहित, भंवरलाल दैया,महेन्द्र तंवर,गीता भाटी, अल्का थामेत,आदित्य गहलोत,सुभाष गहलोत,गोविन्द गहलोत,अचलसिंह मेड़तिया,नरेश सुराणा,हंसराज प्रजापत, शशि प्रकाश प्रजापत,कमलेश गोयल, सुनिल भाटी, सुरेश भाटी,भवानी प्रताप सिंह शेखावत, श्यामसुन्दर गौड़,युसुफ चौधरी,मंजु मेवाड़ा, कविता कृष्णमूर्ति,संजु व्यास,दिनेशचौधरी, ओमप्रकाश दैया,सुरेश तेजी,सुनिल बारासा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Related posts:

खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

January 25, 2026

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

January 25, 2026

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

January 25, 2026

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

January 25, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

January 25, 2026

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026