Doordrishti News Logo

बाइक सवार बदमाशों ने पति के साथ घर लौट रही महिला का पर्स लूटा

सीसीटीवी फुटेज से अब तलाश

जोधपुर,बाइक सवार बदमाशों ने पति के साथ घर लौट रही महिला का पर्स लूटा। शहर के कायालाना रोड पर एक हैण्डलूम के निकट महिला का पर्स बाइक सवार दो बदमाश लूट कर भाग गए। पर्स में 22 हजार की नगदी,मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। वह अपने पति के साथ मोपेड पर घर की तरफ लौट रही थी। इस बारे में पीडि़ता की तरफ से प्रतापनगर सदर थाने मेें मामला दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – इस्कॉन की जगन्नाथ रथयात्रा 7 को

पाल लिंक रोड कमला नगर अस्पताल के पास महावीर नगर की रहने वाली सोनू धूत पत्नी दीपक धूत ने पुलिस में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 4 जुलाई की रात में अपने पति के साथ एक्टिवा पर सवार होकर सूरसागर से अपने घर की तरफ लौट रही थी। जब यह लोग कायलाना नेशनल हैण्डलूम के पास पहुंचे तो एक बाइक पर दो बदमाश पीछे से आए और उसका पर्स छीन कर ले गए।

यह भी पढ़ें – स्कूलों में यातायात नियमों की दी जानकारी

पर्स में 22 हजार रुपए,मोबाइल,डीएल, बैंक लॉकर की चाबियां एवं जरूरी दस्तावेज थे। बदमाशों का पीछा भी किया गया। मगर वे हाथ नहीं लगे। मामले में अब प्रतापनगर सदर पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है। फिलहाल लुटेरों का सुराग हाथ नहीं लगा है।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026