डॉ.शर्मा का इंग्लैंड में स्ट्रेस मैनेजमेंट इन आयुर्वेद विषय पर व्याख्यान

  • डॉ.राकेश कुमार शर्मा ने इंग्लैंड में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में किया आयुर्वेद विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व
  • आयुर्वेद एकेडमी यूके व आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर

जोधपुर(डीडीन्यूज),डॉ.शर्मा का इंग्लैंड में स्ट्रेस मैनेजमेंट इन आयुर्वेद विषय पर व्याख्यान। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के मानव संसाधन विकास केंद्र के निदेशक एवं स्नातकोत्तर रचना शारीर विभाग में कार्यरत डॉ.राकेश कुमार शर्मा ने 2 से 3 जून को इंग्लैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद सेमिनार में भाग लेकर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। यह सेमिनार एसोसिएशन आयुर्वेद एकेडमी यूके द्वारा आयोजित किया गया था।

डॉ.शर्मा ने सम्मेलन में “स्ट्रेस मैनेजमेंट इन आयुर्वेद” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए आयुर्वेद के माध्यम से तनाव प्रबंधन के अपने अनुभव साझा किए।इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में जर्मनी,रोमानिया,हंगरी, क्रोएशिया सहित विश्व के अनेक देशों से आयुर्वेद विशेषज्ञों ने भाग लिया और विविध आयामों पर विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर एसोसिएशन आयुर्वेद एकेडमी यूके और विश्वविद्यालय के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) भी संपन्न हुआ,जिसका उद्देश्य इंग्लैंड में आयुर्वेद को बढ़ावा देना एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों के संचालन में सहयोग करना है। यह एमओयू यूके के तीन बार सांसद रहे वीरेंद्र शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा बुधवार को जोधपुर आएंगे

एसोसिएशन की ओर से डॉ.वेंकट जोशी और डॉ.सुरेश स्वर्णपुरी तथा विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव अखिलेश कुमार एवं यूरोप में आयुर्वेद प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए गठित कार्यदल के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार प्रजापति ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समझौता आयुर्वेद के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और विश्वविद्यालय यूके तथा यूरोप में आयुर्वेद को प्रतिष्ठित करने हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026