डॉ.नितेश चौहान का RPSC में सहायक प्रोफेसर पद पर चयन
- गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग को मिली बड़ी उपलब्धि
- 3 डॉक्टरों का एक साथ चयन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.नितेश चौहान का RPSC में सहायक प्रोफेसर पद पर चयन। डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के गेस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी विभाग के लिए गर्व की बात है कि विभाग में कार्यरत डॉ. नितेश चौहान का RPSC द्वारा जारी सूची में सहायक प्रोफेसर, गैस्ट्रोएंटोलॉजी के पद पर चयन हुआ है।
यहीं से ली है डिग्री
डॉ.नितेश चौहान ने डॉक्टर ऑफ मेडिसिन- गैस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी की डिग्री इसी डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज से प्राप्त की है। वर्तमान में वे इसी विभाग में अर्जेन्ट टेम्परेरी बेस पर सेवाएं दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इनका पूर्व में मेडिसिन विभाग में राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा चयन हो चुका है। जोधपुर के 2 अन्य डॉक्टरों का भी चयन RPSC की सूची में जोधपुर के ही डॉ. रामप्रताप स्वामी एवं डॉ. यदुवीर सिंह मीणा का भी चयन हुआ है। डॉ.नितेश चौहान के चयन से गेस्ट्रो विभाग और मेडिकल कॉलेज में खुशी का माहौल है।
