dr-nandlal-smriti-hindi-literature-award-to-dr-haridas-vyas

डॉ हरीदास व्यास को डॉ नंदलाल स्मृति हिंदी साहित्य पुरस्कार

डॉ हरीदास व्यास को डॉ नंदलाल स्मृति हिंदी साहित्य पुरस्कार

  • अखिल राजस्थान सम्मान समारोह
  • कथाकार तसनीम खान को शिव प्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन सम्मान

जोधपुर,हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति, डूंगरगढ़ ने साहित्य एवं समाज के क्षेत्र में श्रेष्ठ रचनात्मक सेवाओं लिए अखिल राजस्थान स्तरीय सम्मान प्रदान किए। हिंदी साहित्य में उत्कृष्ट लेखन के लिए जोधपुर के डॉ हरीदास व्यास को उनकी आलोचना पुस्तक “आलोचना की अन्तर्ध्वनियाँ” पर डॉ नंद लाल स्मृति साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरूप हरीदास व्यास को 11 हजार रुपए की राशि, सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

डॉ व्यास को इससे पूर्व राजस्थान साहित्य अकादमी का रांगेय राघव कथा सम्मान,अखिल भारतीय नीलिमा टिक्कू कहानी सम्मान का प्रथम पुरस्कार, वीर दुर्गादास राठौड़ साहित्य सम्मान आदि मिल चुके हैं। उनके “तिनकों का ताप”,”एक था पेड़” और “कहानी है कि खत्म नहीं होती” कथा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। सम्मानित कृति के अतिरिक्त “आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी:सृष्टि और दृष्टि” आलोचना ग्रंथ भी प्रकाशित हो चुका है। मीडिया विश्लेषक के रूप में “राजस्थानी महिलाओं पर मीडिया का प्रभाव और सांस्कृतिक परिदृश्य” विश्वविद्यालय अनुदान आयोग हेतु शोध अध्ययन भी प्रकाशित हुआ है।

इस अवसर पर मालीराम माली स्मृति साहित्य सम्मान मेरठ के रवींद्र कुमार शर्मा को,पंडित मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी सम्मान मुंबई प्रवासी महेंद्र मोदी को,रामकिशन उपाध्याय सेवा सम्मान जयपुर के सवाईसिंह को, शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन सम्मान जयपुर की कथाकार तसनीम खान को, त्रिलोक शर्मा स्मृति साहित्य पत्रकारिता सम्मान जोधपुर की ही शिवानी पुरोहित को प्रदान किया गया।

हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह को प्रो उमाकांत गुप्त, टीकमचंद “अनजाना, डॉ मदन सैनी, रवींद्र कुमार, श्याम महर्षि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के मंत्री रवि पुरोहित ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts