आज का रक्तदाता कल प्राप्तकर्ता भी हो सकता है रक्तदान करें- चंदीरमानी

25 वां रक्तदान शिविर 16 फरवरी को

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।आज का रक्तदाता कल प्राप्तकर्ता भी हो सकता है रक्तदान करें-चंदीरमानी। सिन्धु सेना जोधपुर महानगर एवं सिंधी वेलफ़ेयर (आई) सोसायटी -स्विस व सिंधी सोशल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 25 वां रक्तदान शिविर रविवार 16 फरवरी को सरदारपुरा 11 वीं सी रोड स्थित माता आसेरी बाई धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए – विधायक अतुल भंसाली व देवेन्द्र जोशी ने की जन सुनवाई

सिन्धु सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय चंदीरमानी ने बताया कि यह शिविर स्व.मीरा देवी पत्नी स्व.अर्जुनदास रामचंद कलवानी की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र हरीश,भगवान, राजकुमार,लखपत एवं प्रकाश कलवानी के सहयोग से करवाया जा रहा है। दुबई व ताइवान में व्यवसाय कर रहे इन भामाशाहों से बातचीत के दौरान उन्होंने पूरी टीम की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आपके साथ जुड़े सभी युवा साधुवाद के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि अगर आपको लगता है कि किसी को देने के लिए आपके पास कुछ नही है तो सोचिए आपके पास सबसे ज़्यादा मूल्यवान संसाधन है वह है रक्त,रक्तदान करके आप किसी का अमूल्य जीवन बचा सकते हैं। मानव मात्र की सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए उन्होंने पूरी टीम का हौसला बढ़ाया।

चंदीरमानी ने युवाओं से आह्वान करते हुआ कहा कि आज का रक्तदाता कल प्राप्तकर्ता भी हो सकता है,इसलिए रक्तदान करें। नियमित रक्तदान आपको हार्ड अटैक व बीपी जैसी बीमारियों से बचाता है। रक्तदान शिविर हेतु आयोजित बैठक में शिविर को सफल बनाने हेतु ललित पारवानी, दिलीप मोटवानी एवं राज रामचंदानी को शिविर संयोजक नियुक्त किया गया।

शिविर संयोजक ललित पारवानी ने शिविर के सह-संयोजकों की घोषणा की। उन्होंने गणेश टुबनानी,कमलेश मोतियानी,जय सेवानी,महेश सहतानी,विकास नारंग व ललित हरवानी को शिविर का सह-संयोजक नियुक्त किया व शिविर को सफल बनाने के लिए सभी से विचार विमर्श किया।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026