लूणी के पांच लोगों तक पहुंचना था करोड़ों का डोडा पोस्त

  • अवैध डोडा पोस्त ग्रामीण क्षेत्रों में होना था सप्लाई
  • पांच लोगों को किया नामजद
  • अब तलाश जारी

जोधपुर,लूणी के पांच लोगों तक पहुंचना था करोड़ों का डोडा पोस्त। कमिश्नरेट की विवेक विहार पुलिस द्वारा शुक्रवार को पकड़ा गया 22 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त शहर के आसपास के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई होना था। यह अवैध डोडा पोस्त मध्यप्रदेश वाया चितौडग़ढ़ से लाया गया था। जोधपुर के लूणी क्षेत्र में रहने वाले पांच लोगों को यह करोड़ों का अवैध डोडा पोस्त सप्लाई होना था। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए अब उनकी सरगर्मी से तलाश आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – देहाती को धातु की चेन पकड़ा कर 3.10 लाख की ठगी

शुक्रवार को जिला पश्चिम की विवेक विहार पुलिस ने 22 क्विंटल 61.290 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त एवं 08 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया था जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ 80 लाख रपए है। अवैध डोडा पोस्त परिवहन में प्रयुक्त करीब 40 लाख की कीमत का वाहन ट्रक कटेंनर जब्त किया गया था। विवेक विहार थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह राठौड़ मय जाब्ता द्वारा  सालावास फाटक के पास अवैध मादक पदार्थ की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।

यह भी पढ़ें – प्रोपर्टी डीलर पर कार सवार युवकों ने किया हमला

थानाधिकारी जितेंद्र सिंह के अनुसार यह अवैध डोडा पोस्त मध्यप्रदेश से वाया चितौडग़ढ़ होते हुए लाया गया था। इसके जोधपुर के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई किया जाना था। कंटेनर चालक से पता लगा कि यह अवैध डोडा पोस्त लूणी के पारसराम, कालूराम,लिखमाराम,लुंबाराम एवं डांगियावास के केसाराम को सप्लाई किया जाना था। इन लोगों को नामजद करते हुए एनडीपीएस एक्ट में अग्रिम कार्रवाई जारी है। फिलहाल इन लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews