Doordrishti News Logo

55 हजार की नगदी से भरा डॉक्टर का बैग लूटा

  • बैंक से रुपए निकाल कर घर लौट रहे रिटायर्ड डॉक्टर
  • जरूरी दस्तावेज भी थे बैग में
  • फुटेज से अब तलाश

जोधपुर,55 हजार की नगदी से भरा डॉक्टर का बैग लूटा।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित मारवाड़ अपार्टमेंट के नजदीक बाइक सवार बदमाश एक डॉॅक्टर के हाथ से बैग झपट कर ले गया। बैग में 55 हजार रुपए थे जो वे बैंक से निकाल कर घर की तरफ लौट रहे थे। इस बारे में डॉक्टर की तरफ से सीएचबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। लुटेरे के संबंध में पुलिस अब फुटेज से उसकी पहचान के साथ तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें – बाड़मेर-मुनाबाव प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन का संचालन

थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि 14/43 सीएचबी के रहने वाले सेवानिवृत डॉक्टर राधाकिशन जोशी पुत्र देवराज जोशी मंगलवार को बैंक गए थे और रुपए निकाल कर पैदल ही अपने घर की तरफ लौट रहे थे। जब वे मारवाड़ अपार्टमेंट के नजदीक से निकल रहे थे तब पीछे से एक बाइक सवार तेजी से आया और बैग को झपट्टा मार कर ले गया। बैग में 55 हजार रुपए के साथ कुछ जरूरी सामान था।थानाधिकारी दवे ने बताया कि लुटेरे की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed