Doordrishti News Logo

संभागीय आयुक्त ने पंचायत मुख्यालय पर की जनसुनवाई

  • संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा का उदलियावास दौरा
  • शीघ्र निस्तारण के लिए दिए निर्देश,
  • युद्धस्तर पर करें समाधान
  • कराएं राहत का अहसास

जोधपुर/जोधपुर ग्रामीण,संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा ने ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था के अंतर्गत गुरुवार को बिलाड़ा तहसील अन्तर्गत उदलियावास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई में भाग लिया।
उन्होंने गुरुवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक जनसुनवाई करते हुए क्षेत्रवासियों की परिवेदनाओं को सुना तथा इनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।संभागीय आयुक्त ने पूरी संवेदन शीलता और धैर्य के साथ आमजन की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए इनकी वस्तुस्थिति जानी तथा कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर प्रभावितों को समुचित एवं निर्णायक राहत प्रदान करें।

यह भी पढ़ें – बेहोशी की हालत में मिले व्यक्ति की अस्पताल में मौत

उपखण्ड अधिकारी बिलाड़ा हँसमुख कुमार के अनुसार ग्राम पंचायतस्तरीय जनसुनवाई में बिलाड़ा ब्लॉक क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 35 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें से 12 प्रकरण निस्तारित किए गए जबकि शेष प्रकरणों का युद्धस्तर पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई के दौरान उदलियावास सरपंच गोविन्दराम, तहसीलदार बिलाड़ा आकांक्षा गोदारा,विकास अधिकारी पंचायत समिति बिलाड़ा नरेन्द्र सोउ सहित ब्लॉक/ग्राम पंचायत स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामवासी व परिवादीगण उपस्थत थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026