Doordrishti News Logo

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में जिला स्तरीय कार्यशाला होगी

  • योग,स्वास्थ्य,सुरक्षा और सम्मान वृद्धजन कल्याण की ओर एक सशक्त कदम

जोधपुर(डीडीन्यूज),वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में जिला स्तरीय कार्यशाला होगी। वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एक समर्पित पहल के तहत बुधवार 28 मई को प्रातः 9.30 से सायं 5.30 बजे तक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला शनिचरजी के थान स्थित हॉल, चौपासनी रोड,जोधपुर में आयोजित होगी। इस आयोजन का संचालन जिला प्रशासन जोधपुर,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शनिश्चर थान ट्रस्ट एवं ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास ने बताया कि कार्यशाला में बुजुर्गों के संपूर्ण स्वास्थ्य,सुरक्षा एवं अधिकारों पर केंद्रित विविध सत्र आयोजित किए जाएंगे,जिनमें प्रातः 10 बजे तन-मन की ताजगी के लिए योग एवं ध्यान सत्र,प्रातः10:45 बजे मानसिक स्वास्थ्य देखभाल पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन,प्रातः 11:45 बजे पोषण एवं वृद्धावस्था, आहार विशेषज्ञ द्वारा उपयोगी सुझाव,दोपहर 12:15 बजे सामाजिक सुरक्षा लाभों की जानकारी,पेंशन,स्वास्थ्य योजनाएं आदि,दोपहर 1 बजे वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार की रोकथाम पर संवाद तथा लीड बैंक द्वारा : वित्तीय योजना एवं डिजिटल साक्षरता सत्र का आयोजन।

गर्मी में समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता-पटेल

व्यास ने बताया कि इस कार्यशाला में आयुष्मान वय वंदना कार्ड का पंजीकरण,योगा प्रशिक्षण एवं सीपीआर प्रशिक्षण,सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन,दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन (स्वावलंबन पोर्टल के माध्यम से) जैसी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।व्यास ने आशा जताई कि यह कार्यशाला न केवल वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बनाएगी,बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी सहायक सिद्ध होगी।

Related posts:

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026

71.95 प्रतिशत मतदान के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण सम्पन्न

September 11, 2026