Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला तलवारबाजी संघ के चुनाव रविवार को एमकेजे चिल्ड्रन स्कूल में खेल अध्यादेश 2005 के प्रावधान के अनुसार चुनाव अधिकारी शादाब अली ने आगामी 4 वर्ष के लिए 2021- 25 संपन्न करवाए। राजस्थान ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव व जिला ओलंपिक संघ के सचिव तथा पर्यवेक्षक टीके सिंह तथा राजस्थान तलवारबाजी संघ के पर्यवेक्षक एडवोकेट जफर इकबाल की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक मोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो खालिद, उपाध्यक्ष शाकिर, मानद सचिव परवीन बानो, संयुक्त सचिव मो नदीम सामरिया, कोषाध्यक्ष दीप्तेश चितारा, कार्यकारिणी सदस्य मो इमरान खान, मो आबिद मोयल निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजस्थान सेपक टकरा संघ के सचिव राजेंद्र सिंह तथा जोधपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव कमल सिंह थे। कार्यक्रम में जोधपुर के नेशनल खिलाड़ी मोहम्मद हुसैन भाटी को राज्य तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मुख्य अतिथि टीके सिंह ने सम्मानित किया। इस अवसर पर टीके सिंह ने कहा तलवारबाजी खेल ओलंपिक में कई वर्षों से चल रहा है,अब जोधपुर के खिलाड़ी भी इसका प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। चुनाव में जिला संघ के अजय पाल देवड़ा, रूमैसा, मो इकबाल मोयल, रईस खान, मो बिलाल मोयल, मो काशिफ, हैदर अली, नसीम बानो, शाहनवाज अली, सोहेल खान आदि सदस्य उपस्थित थे।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026