बिपरजॉय के मद्देनजर जिला कलक्टर ने किया शहर का दौरा
फॉगिंग और जल निकासी के दिए निर्देश
जोधपुर,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शनिवार को बिपरजॉय से संभावित प्रभाव का निरीक्षण करने शहर का दौरा किया। उन्होंने नगर निगम,रीको एवं मेडिकल टीम के साथ शहर के डर्बी कॉलोनी स्थित जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधितों को दिशा निर्देश दिए।उन्होंने निगम दक्षिण के आयुक्त उत्सव कौशल को बिपरजॉय से प्रभावित होने की संभावित स्थिति के दौरान तथा मानसून से पहले भराव क्षेत्र से पर्याप्त मात्रा में मड-पंप लगाकर उसके माध्यम से पानी निकालने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें- आयुर्वेद विवि.के शिक्षक व छात्र करेंगे अखण्ड सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड प्रदर्शन
गुप्ता ने मेडिकल टीम से भराव क्षेत्रों में फॉगिंग करवाकर संभावित बीमारियों से बचाव के ऐहतियाती उपाय करने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने डर्बी कॉलोनी के लोगों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी भी ली तथा उन्हें संभावित चक्रवात के दौरान मौसम विभाग की गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र डांगा,नगर निगम दक्षिण के उपायुक्त राकेश शर्मा, चंपालाल जीनगर,अतिरिक्त मुख्य अभियंता संपत मेघवाल सहित रीको एवं मेडिकल अधिकारी उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

