Doordrishti News Logo

कुरजां पक्षियों की मौत को लेकर जिला कलेक्टर ने ली बैठक

सभी व्यवस्थाएं प्रोटोकाॅल के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश

जोधपुर, जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि जिले के लगभग 5 स्थानों पर जलाशयों के आसपास कुरजां पक्षी की मृत्यु के मामलों को लेकर राज्य सरकार व जिला प्रशासन गंभीर है और इनकी सुरक्षा के साथ ही शवों के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए भारत सरकार द्वारा दिशा- निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालन, वन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी सुनिश्चित करें कि कुरजां पक्षी के प्रत्येक शव का वैज्ञानिक तरीके से प्रोटोकाॅल के अनुसार निस्तारण हो ताकि किसी भी तरह के संक्रमण से बचा जा सके और अन्य पक्षियों में बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

जिला कलक्टर शुक्रवार को अपने कक्ष में कुरजां पक्षियों की मौत के संबंध में संबंधधित अधिकारियों के साथ बैठक में अध्यक्ष के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मेडिकल टीमों के साथ संबंधित विभागों की टीमे जलाशयों का नियमित निरीक्षण करें व मौके पर जाकर वस्तुस्थिति का गहनता से जायजा लें और इस बीमारी के फैलाव को रोकने का हर संभव प्रयास करें। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लेकर एक्शन प्लान के साथ कार्य करें।

मृत पक्षियों का शव नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डीजीज इन्डीयन वेटेरीनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट आनन्द नगर भोपाल को भिजवाकर रिपोर्ट प्राप्त की गयी है। जिसके अनुसार कापरड़ा सेज में पाए गए मृत कुरजां पक्षी एवीयन इन्फ्लुएंजा वायरस से संक्रमित है। उन्होंने निर्देश दिए कि एवीयन इन्फ्लुएन्जा की रोकथाम के संबंध में भारत सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा जारी विस्तृत दिशा निर्देशों की अक्षरक्षः पालना की जाए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि इस बीमारी के कारण मृत पक्षियों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करना अतिआवश्यक है अतः कुरजां पक्षी का शव पाये जाने पर आमजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,पशुपालन तथा वन विभाग के अधिकारियों को सूचित करें जिससे प्रोटोकाॅल अनुरूप शवों का निस्तारण कर संक्रमण को रोका जा सके। बैठक में एडीएम द्वितीय मुकेश कुमार कलाल, जिला वन अधिकारी रमेश कुमार मालपानी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026