सरकारी कर्मचारी सहित युवक ने फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर, शहर के महामंदिर और देवनगर हलके में दो लोगों ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। एक मृतक सरकारी कर्मचारी था। दोनों आत्महत्या में कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इसमें जांच कर रही है। शवों को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
महामंदिर पुलिस थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि गुरू राजाराम नगर द्वितीय में रहने वाले 28 साल के संजय शर्मा ने अपने घर में पत्नी के नाइट गाउन से फंदा लगाकर जान दे दी। वह सरकारी नौकरी में था। उसने लवमैरिज कर रखी थी और दो बच्चे है। वक्त घटना उसकी पत्नी व दोनों बच्चे ननिहाल में थे। घर पर संजय का साला भी था। आधी रात को साला नींद से उठा तब संजय फंदे पर लटका मिला।
इस पर उसे तत्काल फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। एएसआई महेंद्र सिंह के अनुसार संजय की पत्नी घटना से दो दिन पहले ही पीहर पाश्र्वनाथ परिहार नगर गई हुई थी। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया। दूसरी तरफ देवनगर पुलिस ने बताया कि संचेती अस्पताल के सामने वाली गली बलदेव नगर में रहने वाले रिछपाल पुत्र हरीराम विश्रोई ने अपने घर पर फंदा लगाया। वक्त घटना परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। मृतक के भाई हेमेंद्र विश्रोई की तरफ से देवनगर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। शव का आज सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews