Doordrishti News Logo

दीपावली पर सजावट व मनोहारी रोशनी के पुरस्कार बांटे

  • त्रिपोलिया मोती चौक व्यापार संघ प्रथम स्थान पर 1 लाख रुपए का पुरस्कार
  • नई सड़क व्यापार संघ दूसरे स्थान पर 50 हजार रुपए का पुरस्कार
  • नरसिंहजी का प्याऊ तीसरे स्थान पर 25 हजार रुपए का पुरस्कार

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पर्व-त्योहारों को हर्षोल्लास पूर्वक मनाए जाने के निर्देशों की अनुपालना में जोधपुर में जिला प्रशासन तथा नगर निगमों की पहल पर दीपावली में भव्य सजावट एवं रोशनी कर दीपावली को यादगार स्वरूप प्रदान करने वाले व्यापार मण्डलों,बाजार यूनियनों तथा अन्य स्टेकहोल्टरों को बुधवार रात त्रिपोलिया में आयोजित समारोह में पुरस्कार के चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

distribute-decorations-and-beautiful-lights-on-diwali

अतिथियों ने इन्हें नगद पुरस्कार के चैक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और ‘‘आपका शहर-आपकी दीवाली-हमारा साथ’’ के इस भव्य कार्यक्रम में उनकी उल्लेखनीय सहभागिता के लिए सराहना की। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पुरस्कारों की घोषणा की।

ये भी पढ़ें – विभिन्न सड़क हादसों में सात की मौत

शहर में बाजार क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ साज-सज्जा एवं रोशनी के लिए त्रिपोलिया मोती चौक व्यापार संघ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 1 लाख रुपए पुरस्कार,नई सड़क व्यापार संघ ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 50 हजार रुपए पुरस्कार तथा नरसिंहजी का प्याऊ ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 25 हजार रुपए नकद पुरस्कार के चैक तथा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।

distribute-decorations-and-beautiful-lights-on-diwali

इसी प्रकार सांत्वना पुरस्कारों के लिए भास्कर चौराहा व्यापार संघ, सरदारपुरा बी रोड व्यापार संघ, घंटाघर व्यापार संघ,साइकिल मार्केट व्यापार संघ एवं मिल्क मैन कॉलोनी व्यापार संघ ने अपनी जगह बनाई। इन सभी को सान्त्वना पुरस्कार के रूप में 11-11 हजार रुपए नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अतिथियों के रूप में शहर विधायक मनीषा पंवार, महापौर कुन्ती देवड़ा, वनिता सेठ, उपमहापौर (दक्षिण)किशनलाल लड्ढा,नरेश जोशी, सलीम खान आदि ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा दीपावली उत्सव के दौरान बाजारों की अपूर्व साज-सज्जा तथा रोशनी के लिए सभी संबंधित व्यापार संघों,व्यापार मण्डलों,बाजार यूनियनों, स्टेकहोल्डरों आदि की समर्पित सहभागिता की प्रशंसा की और कहा कि सभी ने मिलकर जोधपुर की दीवाली को अविस्मरणीय बनाने में जो परिश्रम किया है वह तारीफ योग्य है।

ये भी पढ़ें – एमबीएम यूनिवर्सिटी हॉस्टल में एक साथ टूटे 21 कमरों के ताले

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने दीपोत्सव को यादगार एवं अपूर्व उल्लास के साथ यादगार बनाने में पूरी-पूरी भागीदारी के लिए सभी का आभार जताया।

इस दौरान पार्षद मनीष अरोड़ा, अशोक भाटी,ललित गहलोत सहित जनप्रतिनिधिगण,विभिन्न व्यापार संघों से जुड़े पदाधिकारी तथा प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अधिकारियों में नगर निगम आयुक्त अरुण कुमार पुरोहित एवं अतुल प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (द्वितीय) राजेंद्र डांगा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित हुए। व्यापार संघों, मण्डलों तथा व्यवसायिक एवं बाजार क्षेत्र से जुड़े लोगों ने जिला प्रशासन तथा नगर निगम द्वारा प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार योजना के लिए आभार जताया और शहर के विकास तथा सौन्दर्यीकरण में हरसंभव भागीदारी का आश्वासन दिया।

सान्त्वना पुरस्कार अपना घर आश्रम को देने की घोषणा

इस दौरान बी रोड सरदारपुरा व्यापारी संघ को प्राप्त 11 हजार रुपए का सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त करते हुए संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी ने अपना घर आश्रम को देने की घोषणा की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed