Doordrishti News Logo

जोधपुर, निकटवर्ती शेरगढ़ तहसील स्थित रामगढ़ क्षेत्र में मंगलवार की रात को खेत में तारबंदी और रास्ते को लेकर टीका टिप्पणी करना एक वृद्ध को भारी पड़ गया। उस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इससे वृद्ध की मौत हो गई। इधर मृतक के परिजन मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मृतक के परिजन की तरफ से हत्या का केस दर्ज करवाया गया है। जिले की शेरगढ़ पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के रामगढ़ के प्रेमनगर निवासी नेमाराम ने रिपोर्ट दी, इसमें बताया कि उसके अविवाहित बड़े पिता 56 साल के तेजाराम मेघवाल शाम को अपने खेत की तरफ जा रहे थे। तब रास्ते में खींयाराम के खेत से होकर निकलने वाले रास्ते पर की गई तारबंदी का उन्होंने विरोध करने के साथ तारबंदी को हटाने को कहा। इससे नाराज होकर खींयाराम व उसके भाई नारायण राम व पिता आसूराम ने उसके बड़े पिता तेजाराम पर हमला बोल दिया। डंडे और लाठी से की गई पिटाई से उसके बड़े पिता तेजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। तब आस पास के ग्रामीणों ने बचाव किया। गंभीर रूप से घायल उसके पिता को शेरगढ़ अस्पताल ले जाया गया। मगर उनकी तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। परिजन अब शेरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में जमा होने के साथ मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाए जाने की मांग पर अड़े हैं। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026