ठेला चालकों में कहासुनी के बाद विवाद
जानलेवा हमले का आरोप
जोधपुर,(डीडी न्यूज)। ठेला चालकों में कहासुनी के बाद विवाद। शहर के चौपासनी रोड शनिश्चरजी का थान के पास में ठेला चालकों के बीच विवाद हो गया। इस पर एक ने दूसरे पर प्राणघातक हमला कर दिया। मामले में सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी गई।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि मूलत: मकराना हाल खेतानाड़ाी क्षेत्र में रहने वाले रियाज खान पुत्र नूर हसन ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रात्रि के समय चौपासनी रोड शनिश्चर जी का थान के पास ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में इरशाद खान एवं उसके साथियों ने उस पर धारहार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिससे वह चोटिल हो गया। सरदारपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।
Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

