गंगश्याम जी मंदिर में अव्यस्थाएं मुख्य गेट बंद होने पर महिलाएं हुई परेशान

  • इन दिनों मंदिर में चल रहे होरियां के आयोजन
  • मंदिर के बाहर महिलाओं ने गाई होरियां

जोधपुर(डीडीन्यूज),गंगश्याम जी मंदिर में अव्यस्थाएं मुख्य गेट बंद होने पर महिलाएं हुई परेशान। शहर के मंदिरों में इन दिनों फाग उत्सव चरम पर है। प्रमुख मंदिरों में फाग और होरिया उत्सवों का आयोजन चल रहा है। मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पड़ रही है।

इसे भी पढ़ें – त्योहारों पर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस का रूट मार्च

रविवार को भीतरी शहर के गंगश्याम जी मंदिर में काफी भीड़भाड़ होने पर एक बारगी अव्यस्थाएं पसर गई। आयोजन को लेकर कल पुलिस का माकूल बंदोबस्त भी नहीं था। जिस वजह से महिला श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इधर आज सोमवार होने के साथ गंगश्याम जी मंदिर में सुबह से ही महिलाओं के आने का क्रम शुरू हो गया।मगर कल हुई अव्यवस्थाओं को देखते हुए आज मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया, जिससे महिलाएं काफी परेशान हुई। मुख्य गेट नहीं खुलने पर महिलाओं ने अपना रोष तक जताया। मंदिर के बाहर गेट पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।

मंदिर प्रशासकों का कहना था कि गेट शाम सात बजे खोले जाएंगे। जिससे भी महिलाएं बिफर गई। वे यहां काफी दूर दूर से ऑटो किराया देकर आई थी,मगर उन्हें निराशा हाथ लगी।

मंदिर के बाहर ही होरियां गाने लगी 
जब मंदिर के गेट नहीं खुलते देखे तो कई महिआओं ने गेट के बाहर ही पुलिस के सामने होरियां और फाग गाना शुरू कर दिया। फिलहाल गेट के बाहर पुलिस का जाब्ता तैनात है। प्रतिवर्ष यहां मंदिर में महिला श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है।