हवाई हमला-ब्लैकआउट मॉक ड्रिल से परखी आपदा तैयारी

  • जोधपुर में बजा जंग का सायरन
  • 3 मिनट का सायरन,पूरा शहर ब्लैकआउट
  • कलेक्ट्रेट में सफल हुई एयर रेड मॉक ड्रिल
  • आपदा से निपटने की रिहर्सल -1100 वॉलंटियर्स संग जोधपुर में हुई हवाई हमले की मॉक ड्रिल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हवाई हमला-ब्लैकआउट मॉक ड्रिल से परखी आपदा तैयारी। नागरिक सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हवाई हमला और ब्लैकआउट की मॉक ड्रिल हुई। जिला कलक्टर व नागरिक सुरक्षा नियंत्रक आलोक रंजन के निर्देशन में ढाई-तीन मिनट तक सायरन बजाकर एयर रेड वार्निंग दी गई,फिर पूरा ब्लैकआउट किया गया।

ड्रिल में क्या-क्या हुआ
सायरन टेस्ट:-
वायुसेना और नागरिक सुरक्षा कंट्रोल रूम के बीच हॉटलाइन से समन्वय कर सायरन की सक्रियता जांची गई।

ब्लैकआउट
विद्युत विभाग ने सायरन बजते ही शहर की बिजली काट दी। पूरा शहर अंधेरे में रहा।

राहत-बचाव
फायर ब्रिगेड ने कलेक्ट्रेट में लगी काल्पनिक आग बुझाई। SDRF ने बचाव कार्य किया। मथुरादास माथुर और MGH से एम्बुलेंस पहुंचीं और घायलों को सुरक्षित निकाला।

तकनीक के साथ मानवीय मूल्य भी जरूरी-राज्यपाल

पुलिस एक्शन
यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट किए। लोगों को अफवाहों से बचने और प्रशासन का साथ देने की अपील की।

कौन-कौन थे शामिल
नागरिक सुरक्षा,पुलिस,वायुसेना, चिकित्सा,SDRF, ऊर्जा विभाग, नगर निगम,होमगार्ड,रसद विभाग। 1100 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को व्हाट्सएप ग्रुप से अलर्ट किया गया।

कलक्टर की अपील
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि आपात स्थिति में घबराएं नहीं। सुरक्षित जगह पर रुकें,ब्लैक आउट का पालन करें। अफवाहों से बचें। जन-जागरूकता ही सुरक्षा का आधार है।

DCP पूर्व मनीष कुमार बोले ऐसी ड्रिल नियमित होनी चाहिए। समन्वय ही ताकत है।

डिब्रीफिंग
ADM सुरेंद्र राजपुरोहित ने सभी एजेंसियों के साथ बैठक कर अनुभव और सुधार पर चर्चा की। तय हुआ कि व्हाट्सएप ग्रुप से वॉलंटियर्स का संवाद और मजबूत किया जाएगा।