श्रद्धा से मनाया देवी अन्तु कंवर बाईसा मंदिर की 15वीं बरसी महोत्सव
-कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा और पूर्व विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई हुए शामिल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लूणी क्षेत्र के लूणावास खारा स्थित देवी अन्तुकंवर बाईसा मंदिर में मूर्ति प्राण- प्रतिष्ठा की 15वीं बरसी महोत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्प सज्जा एवं रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया,जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां हुईं शामिल:-
समारोह के मुख्य अतिथि जोधपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव करणसिंह उचियारड़ा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लूणी के पूर्व विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई उपस्थित थे।
दोनों अतिथियों ने देवी अन्तुकंवर बाईसा के दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति की ओर से साफा एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।
नेताओं ने क्या कहा:-
करणसिंह उचियारड़ा ने कहा कि देवी अन्तुकंवर बाईसा एवं माँ जसोल माजीसा समर्पण,शक्ति और लोकआस्था की अमर प्रतीक हैं। माता का आशीर्वाद समाज में सुख, शांति,समृद्धि,सेवा,धर्म और संस्कारों की भावना को सुदृढ़ करता है।
पूर्व विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई ने कहा कि माँ जसोल माजीसा लोक आस्था,शक्ति और करुणा का दिव्य स्वरूप हैं। उनका आशीर्वाद समाज को सेवा, सद्भाव और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
भव्य जागरण का आयोजन:-
रात्रि में एक शाम देवी अन्तुकंवर बाईसा के नाम भव्य जागरण हुआ। भजन कलाकारों ने माँ जसोल माजीसा एवं देवी अन्तु कंवर बाईसा की महिमा का गुणगान करते हुए भक्तिमय भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया।
उपस्थित गणमान्य:-
बरसी महोत्सव में बड़ला नगर के पूर्व सरपंच थानाराम मुण्डण,कांग्रेस नेता गोपाराम मेघवाल, लूणी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सारण,समाज सेवी हुक्मसिंह अजीत, लूणावास खारा सरपंच किशन सिंह सिसोदिया,जाला राम गोदारा,प्रह्लाद राम सुथार,सुमेर सिंह सिसोदिया,उदयसिंह सिसोदिया,ओमाराम दर्जी, मांगीलाल पंचारिया,दौलतसिंह सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
