Doordrishti News Logo

ध्वनि को चिह्न रूप में निखारती देवनागरी

संदर्भ-हिंदी पखवाड़ा

-पार्थसारथि थपलियाल

14 सितंबर 1949 को भारतीय सांविधान में हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया। संविधान में लिखा गया कि भारत की राजभाषा हिंदी होगी, जिसकी लिपि देवनागरी होगी। हिंदी दिवस पर इस लिपि के विभिन्न पहलुओं पर अवलोकन करने का प्रयास इस श्रृंखला में है। आप सभी को हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं)

मानव सभ्यता के अरुणोदयकाल से ही मानव अपने भाव,विचार और संवेदनाओं को व्यक्त करता रहा है। इस आवश्यकता की पूर्ति के लिए मानव ने सांकेतिक भाषा, मौखिक भाषा और फिर लिखित भाषा का अविष्कार किया। सम्पूर्ण विश्व में जहाँ जिज्ञासाएं और उद्यमिता एक दूसरे की पूरक बनी और उन्होंने पाया कि सांकेतिक भाषा के लिए आवश्यक था प्रकट संकेतों के अर्थ, संकेत देने वाला और देखने वाला समान रूप से समझते हों। उनसे सांकेतिक बात की जा सकती थी। संकेत भाषा की यह कमी होती है कि संकेत हटाते ही बात समाप्त। इसी प्रकार मौखिक भाषा भी समान भाषिक लोगों के मध्य एक भावों और विचारों का सेतु बनता है इसकी भी कमी यह कि बोलते ही ध्वनि खत्म होते ही प्रमाण भी खत्म हो जाता। भावों और विचारों को संरक्षित करने की मानवीय आवश्यकता ने लिपि को जन्म दिया।

भाषा का पहला काम समझ पैदा करना है। भाषा में जिन ध्वनियों को एक अलग चिह्न के रूप में लिखा गया वे ध्वनि चिह्न भाषाओं में उपयोग में लाये गए।

विश्व मे यूं तो लगभग सात हजार भाषाएं बोली जाती हैं सभी भाषाओं की लिपियाँ विविधताओं को लिए हुए हैं। भारत मे लगभग 1665 बोलियां/भाषाएं बोली जाती हैं।उनमें देवनागरी, गुरुमुखी,बांग्ला,गुजराती,मलयालम, कन्नड़,तमिल,तेलगु आदि लिपियाँ हैं कुछ भाषाओं की मूल लिपियाँ हैं। लेकिन देवनागरी लिपि संस्कृत भाषा, हिंदी,ब्रज,अवधी,भोजपुरी,मगधी, गढवाली,कुमाउनी,जौनसारी,मराठी, आदि अनेक भाषाओं को लिखने की लिपि है।

लिपियों के क्रमिक विकास में चित्रलिपि,सूत्रलिपि,प्रतीकात्मक लिपि,भावमूलक लिपि,भाव-ध्वनि मूलक लिपि और ध्वनि मूलक लिपियाँ विकसित हुई। ध्वनि मूलक लपि में किसी ध्वनि के लिए जो चिन्ह निश्चित किये गए हैं वे हमेशा उसी भाव से देखे सुने और पढ़े जाते हैं। ध्वनि मूलक लिपियों में देवनागरी लिपि और रोमन लिपि (लैटिन लिपि) प्रमुख हैं।

ध्वनि मूलक लिपि के भी दो भेद हैं-(1) आक्षरिक और (2) वर्णिक। देवनागरी लिपि को आक्षरिक और रोमन लिपि को वर्णिक लिपि कहा जाता है। देवनागरी लिपि ब्राह्मी लिपि का परिष्कृत रूप है। देवनागरी नाम पड़ने के 4-5 अस्पष्ट से कारण हैं,जो इस लेख का वांछित पक्ष भी नही हैं। लेटिन या रोमन लिपि भी मूलतः रोम के एक डिस्ट्रिक्ट को समर्पित नाम है।

आक्षरिक लिपि में एक अक्षर की ध्वनि पहले से निर्धारित है। जिसमे स्वर और व्यंजन के चिह्न स्वतंत्र रूप से हैं। यथा रा ध्वनि में र+आ को मिलाकर रा बनता है। जबकि रोमन लिपि में वॉवल का सहारा लिया जाता है। इस कारण रोमन लिपि को देवनागरी लिपि से सरल माना जाता है। देवनागरी लिपि में 12 स्वर और 38 व्यंजनों के अलावा देशज ध्वनियां “ड़” “ढ़” और “ळ”, विदेशी ध्वनियां क़, ख़, ग़, ज़, फ़ और आयातित ध्वनि ऑ (कॉफी)। इस प्रकार हिंदी भाषा के लिए 58 ध्वनि चिन्ह हैं। यदि व्यंजनों की मात्राओं को भी जोड़ दिया जाए तो यह संख्या और बढ़ जाती है।

रोमन लिपि में पहले 21 ही ध्वनियों के वर्ण थे बढ़ते बढ़ते यह संख्या 26 हो गई। इनमें 5 वॉवल A, E, I, O, U विभिन्न शब्दों में मात्राओं का काम करते हैं। वर्णिक लिपि में राम लिखने के लिए RAM लिखा जाता है। देवनागरी लिपि में नासिक ध्वनियों के चिन्ह-अनुनासिक और अनुस्वार भी कठिनाई पैदा करते हैं। र ध्वनि के 4 रूप हैं, श, ष, स तीन प्रकार के स भी नए सीखनेवाले को भ्रम में डाल देते हैं। पंचम वर्ण अनुनासिक के चिन्ह भी भ्रम पैदा करते हैं। इसी प्रकार ज्ञा और ग्या ध्वनियां भी संशय उत्पन्न कर देते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

एनसीईआरटी रेड: 1845 पाठ्य पुस्तकें नकली दो दुकानदार गिरफ्तार,जेल भेजा

February 27, 2026

विनिमा जांगिड़ को आरपीएससी साक्षात्कार में प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान

February 27, 2026

एनसीआरटी की पुलिस के साथ बुक स्टालों पर रेड

February 27, 2026

सीएस उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान

February 26, 2026

एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर 26 फरवरी को

February 25, 2026

डिस्ट्रैक्टर डिवाइस तकनीक से चेहरे की जटिल विकृति का सफल उपचार

February 25, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026