Doordrishti News Logo

निःशुल्क शिविर में डेंगू की तत्काल जांच कर किया इलाज

जोधपुर,सोल फाउण्डेशन द्वारा स्व उम्मेद मल डागा की स्मृति में ज्ञान कँवर डागा एवं अमित डागा के सहयोग से लगाये गए निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर में लक्षण पाये गए रोगीयों के इन्वेस्टिगेशन के लिए तत्काल ब्लड सेम्पल लेकर डेंगू जाँच की गई और हाथोंहाथ रिपोर्ट के साथ ही निःशुल्क इलाज आरम्भ किया गया। सोल फॉउण्डेशन की चेयर पर्सन डॉ.संगीता लोढ़ा ने बताया कि शहर बढ़ते हुए डेंगू के प्रकोप को देखते हुए प्रमुख रूप से डेंगू जांच एवं चिकित्सा हेतु रविवार को प्रातः 9 बजे किंग्स हॉस्पीटल राईकाबाग में वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सिद्धार्थ राज लोढ़ा की देख-रेख में आरम्भ किया गया जिसमें लगभग 65 लोग चिकित्सा के लिए शिविर में उपस्थित हुए।

निःशुल्क शिविर में डेंगू की तत्काल जांच कर किया इलाज

डॉ. संगीता लोढ़ा ने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से डेंगू जांच व सीबीसी जाँच की निःशुल्क व्यवस्था की गई तथा रिपोर्ट भी हाथों हाथ देने की व्यवस्था की गई थी ताकि रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकीय परामर्श दिया जा सके। शिविर में 18 मरीजों में तात्कालिक लक्षण पाये जाने पर उनकी डेंगू की जांच की जिसमे 3 मरीज पॉजिटिव थे एवं 32 मरीजों की सीबीसी जांच कर उनका उपचार किया गया। लगभग 40 मरीजों में बुखार की शिकायत थी जिसके निराकरण के लिए वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.सिद्धार्थ राज लोढ़ा ने परामर्श दिया।

इस अवसर पर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुरूप निःशुल्क दवा भी उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने ने बताया कि किंग्स हॉस्पिटल के माध्यम से इस शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डेंगू व बुखार आदि के मरीजों सहित शुगर व ब्लड प्रैशर के रोगीयों की भी निःशुल्क जांच की व्यवस्था कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। किंग्स हॉस्पिटल के स्टाफ सहित मानसिंह, दलपत सिंह महेंद्र चौधरी व जितेन्द्र ने सेवाएं देकर शिविर का सफल बनाया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026