एसीपी ने प्रदर्शनकारियों को लताड़ा

जोधपुर, शहर के देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र से एक किशोरी बीते सप्ताह लापता हुई थी। बाद में वह खुद थाने पर आई और मर्जी से सहेली के यहां जाना बताया। फिर उसने परिवार के लोगों के साथ जाने से मना कर दिया। किशोरी के महिला पुलिस अधिकारी, कोर्ट में बयान हुए थे। इस पर उसे सीडब्यूसी ने नारी निकेतन भिजवा दिया।

Demonstration outside the Devanagar police stationअब किशोरी अपने घर लौट आई है। इधर उसके घर लौटने पर परिजन ने उसके साथ एक जिम टे्रनर द्वारा दुराचार किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना की जानकारी पर आज एक वर्ग विशेष के लोगों ने देवनगर थाने के बाहर जमा होकर प्रदर्शन किया। एकबारगी माहौल गर्मा गया।

Demonstration outside the Devanagar police stationतब मौके पर पहुंची एसीपी प्रतापनगर नीरज शर्मा ने वर्ग विशेष के लोगों को जमकर लताड़ पिलाई और वहां से रवाना करवा दिया। पुलिस ने अब आगे की प्रक्रिया में तफ्तीश आरंभ की है। देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि साढ़े सत्रह साल की एक किशोरी गत सप्ताह लापता हुई थी। उसके अपहरण का केस दर्ज हुआ था। बाद में घटना के दूसरे ही दिन वह लौट और सहेली के साथ जाना बताया। वह अपना केरियर बनाने का कहकर निकली थी। इस पर किशोरी के महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष बयान करवाए गए। बाद में कोर्ट में भी बयान हुए। उसकी उम्र को देखते हुए सीडब्यूसी ने नारी निकेतन भिजवा दिया था। वह अपने घर भी नहीं जाना चाहती थी। अब चूंकि वह घर आ गई है। तब परिजन का आरोप है कि उसके साथ एक जिम ट्रेनर की तरफ से ज्यादती की गई। इस बात का पता एक वर्ग विशेष को लगने पर वह आज देवनगर थाने के बाहर जमा हो गया। कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। मामला बढ़ता देख एसीपी प्रतापनगर नीरज शर्मा वहां पहुंची। उन्होंने माहौल खराब नहीं करने की सख्त हिदायत देते हुए सभी को शांत करवाया। एकबारगी एसीपी ने लताड़ तक लगा दी। बाद में प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।