Doordrishti News Logo

जोधपुर, ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस राजस्थान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा एवं शासन सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य सिद्धार्थ महाजन को एक ज्ञापन के माध्यम से यूनानी चिकित्सा पद्धति को भी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में शामिल करने की मांग की।

आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस राजस्थान के संरक्षक डॉ. साजिद निसार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शौकत अली अंसारी और महासचिव डॉ निसार अहमद ने बताया कि कि ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत जिला कार्यक्रम समन्वयक पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि इसमें यूनानी चिकित्सा डिग्री धारकों को शामिल नहीं किया है।

ज्ञात हो कि स्टेट इंश्योरेंस बीमा योजना राजस्थान द्वारा दो जून की विज्ञप्ति में एमबीबीएस, बीएचएमएस, बीएएमएस की पात्रता को मान्य किया है और बीयूएमएस डिग्री धारकों को शामिल नहीं किया जबकि बीएएमएस, बीयूएमएस एवं बीएचएमएस तीनों समकक्ष डिग्री हैं। इस मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस राजस्थान ने प्राचीनतम पद्धति की उपेक्षा महसूस करते हुए सरकार से इस ज्ञापन के द्वारा गुहार लगाई है कि यूनानी चिकित्सा पद्धति बीयूएमएस डिग्री धारकों को इस विज्ञप्ति में शामिल कर इसकी उपेक्षा होने से बचाने की मेहरबानी करें।

ये भी पढ़े – शहर में सुचारू पेयजल व्यवस्था संबंधी बैठक आयोजित

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026