Doordrishti News Logo

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जोधपुर,जिले के बापिणी में दो दिन पूर्व मतोड़ा थाना के पड़ासला गांव में गांव के ही 10-12 जनों द्वारा जबरन लूणी देवी पत्नी जेठाराम के घर में घुसकर आवास के पत्थर तोड़ने, लज्जा भंग व मारपीट प्रकरण के आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी की मांग की गई।

ये भी पढ़ें- डॉ डीपी सिंह को इंदौर में डायबिटीज फेलोशिप

शनिवार को पूर्व पीसीसी सदस्य आसुलाल जोशी,ओसियां पूर्व सरपंच श्यामलाल ओझा,जोधपुर देहात ब्राम्हण महासभा युवा अध्यक्ष विक्रम शर्मा,सप्तऋषि ब्राम्हण महा सभा के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल पंचारिया,पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी,मतोड़ा जीएसएस के उपाध्यक्ष चम्पालाल पंचारिया,ओसियां उप सरपंच आसुलाल आदि ने मतोड़ा थानाधिकारी मगाराम से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

इस मौके पर थानाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने का भरोसा दिलाया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: