Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री गहलोत के आरोप राजनीति और द्वेषता से प्रेरित- गहलोत

जोधपुर,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर लगाए गए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोप राजनीति से प्रेरित है इसमें उनका द्वेष भी झलकता है। यह बात राज्यसभा के सांसद राजेंद्र गहलोत ने जोधपुर में शनिवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्रीय मंत्री दोषी है या नहीं यह तो जांच में स्पष्ट हो जाएगा। लेकिन फिलहाल हमें लगता है कि वह दोषी नहीं है।

जिला भाजपा की ओर से अभी तक केंद्रीय मंत्री के पक्ष में बयान जारी नहीं करने के मामले पर बोले कि हमने खुद कई बार उनके पक्ष में वक्तव्य दिया है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी 17 अप्रैल को जोधपुर जिला मुख्यालय पर जन आक्रोश महाघेराव करने जा रही है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सीपी जोशी भी पहली बार इस महाघेराव में शामिल होंगे। इस बारे में जानकारी देने के लिए कार्यक्रम के संयोजक और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने एक प्रेस वार्ता की थी।

ये भी पढ़ें- अब्बासी का निधन सूर्यनगरी में मॉर्डन आर्ट के एक युग का अंत

सभी एक जुट है,साथ में है

पार्टी में एकजुटता के सवाल पर सांसद गहलोत ने कहा कि आप देख सकते हैं अभी हम सभी एकजुटता के साथ बैठे हैं। जब पार्टी की बात आती है तो कौरव पांडव नहीं करते हम सब मिलकर 105 हो जाते हैं।

प्रदेश सरकार को विफलताओं पर घेरेंगे

सांसद गहलोत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है लेकिन इसके बावजूद जनता खुश नहीं है। जो वादे कर गहलोत सरकार सत्ता में आई थी वह आज तक पूरे नहीं हुए हैं। जोधपुर सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इन सभी मुद्दों को लेकर जनता में आक्रोश है और महा घेराव किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026