दिल्ली को आप दा से मुक्ति मिलेगी-गौरव वल्लभ

बजट से खुलेगा तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था का द्वार

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।दिल्ली को आप दा से मुक्ति मिलेगी- गौरव वल्लभ। दिल्ली को आप पार्टी से मुक्ति मिलने वाली है,क्योंकि आप पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल से बड़ा झूठा और भ्रष्ट दुनिया में कोई नहीं है।इस दारूवाली पार्टी से जनता त्रस्त है,दुखी है और तो ओर आप एवं कांग्रेस दोनों पार्टियों का शीर्ष नेतृत्व बेल पर चल रहा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं प्रवक्ता अर्थशास्त्री गौरव वल्लभ व्यास कही। वे जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें – हिंदू समाज की 23 बेटियों के हाथ पीले,प्रबुद्धजन ने दिया आशीर्वाद

भाजपा नेता गौरव वल्लभ व्यास ने केन्द्र सरकार के बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट हर वर्ग को समर्पित है।बजट में सभी की आवश्यकताओं को ध्यान रखा गया है। भारत अभी विश्व की पांचवी अर्थ व्यवस्था है, इस बजट के बाद दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यह बजट विकसित भारत का द्वार खोलेगा। भारत सरकार की मंशा है कि सभी का सर्वांगीण विकास हो। बजट में टैक्स में राहत से मध्यम वर्ग को सुदृढ़ता मिलेगी। महिलाओं और अन्नदाता का विकास भी सरकार की प्राथमिकता है। बजट सबका है और सभी के लिए है। इसमें सभी वर्गो का ख्याल रखा गया है।

दिल्ली चुनाव को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में गौरव वल्लभ व्यास ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि वहां पर भाजपा प्रचण्ड बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी है। आप पार्टी पहली बार सत्ता में आई तो केजरीवाल ईमानदारी का ढोंग किया। शराब घोटाले ने पूरी पोल खोल दी। इस बार चुनाव में आप दा का अन्त सदैव के लिए ही हो जाएगा।

उन्होंने कहा यह दारू वाली पार्टी है जिनके आधे से अधिक नेता आरोपी हैं। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व बेल पर है आप का नेतृत्व भी बेल पर है। दिल्ली में आप सरकार ने आठ हज़ार करोड़ का एलोकेशन यमुना नदी की सफाई पर किया। यह खर्च किए कहां गए।किसी के पास जवाब नहीं है। एक अन्य सवाल पर गौरव वल्लभ ने कहा कि राजस्थानी भाषा को मान्यता मिलनी चाहिए। सर्किट हाउस में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पालीवाल और देहात दक्षिण अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने उनका स्वागत किया।