Doordrishti News Logo

बालेसर, पंचायत चुनाव में टिकट वितरण से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया तथा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। बालेसर मंडल अध्यक्ष पप्पू कच्छावाहा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की तानाशाही के चलते पंचायती राज चुनाव में अपने चहेते लोगों को टिकट देने से आम भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

टिकट वितरण से नाराज

उन्होंने पंचायती राज चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में आम कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम फाइनल किया था तथा प्रत्याशीयों की लिस्ट बनाकर पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौर को दिए थे। पूर्व विधायक द्वारा नामांकन पत्र भरने का आश्वासन भी दिया था लेकिन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मनमानी करके अपने चहेते कार्यकर्ताओं को टिकट दिए।

टिकट वितरण से नाराज

जिनको टिकट दिए वे लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देते हैं तथा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट नहीं देकर कांग्रेस को वोट देते हैं। उन लोगों को टिकट दिया है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। पूर्व प्रधान बाबू सिंह इंदा के नेतृत्व में बालेसर बाड़ी का थान पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होकर नामांकन फार्म नहीं भरने व चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

ये भी पढें – 71 किलो अवैध डोडापोस्त जब्त एक गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026