Doordrishti News Logo
  • कार चालक नाकाबंदी से कार भगा ले गया
  • पुलिस ने किया पीछा,आखिर पकड़ लिया लेकिन चालक भाग छूटा

जोधपुर, शहर की डांगियावास पुलिस ने देर रात दो अलग-अलग कार्यवाई में 71 किलो डोडा पोस्त पकड़ कर बाइक चालक को गिरफ्तार किया लेकिन कार में सवार तस्कर भाग छूटे। सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र दिवाकर ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना पर थानाधिकारी कन्हया लाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर शनिवार देर रात्रि एक संदिग्ध बाइक को रोका गया। बाइक चालक सालवा कला निवासी किसना राम गोदारा पुत्र तोगा राम जाट की तलासी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक के एक कट्टे में 11 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया।

71 किलो अवैध डोडापोस्त

एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर किसनाराम को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार डांगियावास थाने के सामने नाकाबंदी पर स्वतंत्रता दिवस पर की जा रही जांच के दौरान महाराष्ट्र नम्बर की एक कार आती दिखी उस कर को जब रोकने का इशारा किया तो चालक नाकाबंदी तोड़कर तेजी से कर को भगाने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया भागते हुए डंडे से कार के आगे का शीशा तोड़ दिया तब भी चालक कर को भगाता रहा। आखिर जालेली फौजदार के निकट कारचालक कार छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने जब कर की तलाशी ली तो कर के अंदर चार कट्टों में 60 किलो डोडापोस्त मिला जिसे जप्त किया गया। कारचालक भाग छूटा।

ये भी पढें – पहाड़ी इलाके में छुपकर खेल रहे थे जुआ 7 गिरफ्तार,85 हजार जब्त

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026