Doordrishti News Logo

हाईकोर्ट हेरिटेज परिसर में मनाया दलाई लामा का जन्मदिन

जोधपुर,राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन जोधपुर एवं भारत तिब्बत मैत्री संघ के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को हेरिटेज परिसर राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर,में दलाई लामा का 89वां जन्म उत्सव मनाया गया। महासचिव शिवलाल बरवड़ ने बताया कि तिब्बत की आजादी के लिए धर्मगुरु दलाई लामा ने अपने संपूर्ण जीवन को तिब्बत की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। आज उनके जन्म उत्सव पर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए,हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ अधिवक्ताओं के साथ मिलकर मनाया गया।

यह भी पढ़ें – यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को परिवादी को राशि अदा करने के आदेश

इस अवसर पर तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा विषय पर चर्चा की गई। तिब्बत के धर्म गुरु दलाई लामा का 89वें जन्मदिन पर केक रूपी मिष्ठान वितरित किया गया। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थय की कामना की गई। भारत तिब्बत मैती संघ के प्रदेश संयोजक महेंद्र प्रसाद गेवा, मुख्य अतिथि डॉ.गोपाल राज कल्ला, अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया ने भी अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें – बाइक सवार बदमाशों ने पति के साथ घर लौट रही महिला का पर्स लूटा

कार्यक्रम में भारत तिब्बत मैत्री संघ के जिला अध्यक्ष किशनलाल गेवा,महासचिव गौतम के.गट्स उपाध्यक्ष धीरेंद्र दाधीच,सह सचिव विजेंदर पुरी, पुस्तकालय सचिव कांताराजपुरोहित, कोषाध्यक्ष विमल कुमार महेश्वरी, मोहम्मद यासीन खान,पूर्व महासचिव सुरेंद्र सिंह गागुड़ा,अखिल कुमार गुप्ता,ओम बिश्नोई,चिरंजी लाल पुरोहित,मोहन जाखड़,भीमाराम, शाहिद इत्यादि अधिवक्ता उपस्थित थे।

Related posts:

खुलासा: पारिवारिक कलह के चलते घर में चोरी की सूचना झूठी निकली

January 25, 2026

रेलवे वर्कशॉप फुटबॉल में आरबी मैड्रिड चैंपियन

January 25, 2026

कार से उतर कर भागने वाला एक शख्स दस्तयाब

January 25, 2026

रानी से कार टैक्सी किराए पर लेकर आया यात्री गाड़ी लेकर फरार

January 25, 2026

दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक मनाया राष्ट्रगीत का 150वां वर्ष

January 25, 2026

सरकारी विद्यालयों के संचालन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी-पटेल

January 24, 2026

अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त, माइनिंग एक्ट में केस दर्ज

January 24, 2026

शादी वाले घर में लाखों की चोरी परिवार के लोग मुंबई थे

January 24, 2026

मादक पदार्थ रखने और बेचने वालों को पुलिस ने पकड़ा चार प्रकरण दर्ज

January 24, 2026