गैस सप्लाई को जा रही गाड़ी से सिलेण्डर लिकेज,बासनी से पहुंची दमकल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गैस सप्लाई को जा रही गाड़ी से सिलेण्डर लिकेज, बासनी से पहुंची दमकल।शहर के निकट सालावास रोड पर बुधवार की रात एएंडजीपी (एजीपी) डिपो से गैस सिलेंडर से भरी हुई गाड़ी सरदार संमद रोड स्थित अलकुबेर फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर सीएनजी गैस सप्लाई करने जा रही थी। तब एक सिलेण्डर से लिकेज के चलते दुर्गंध फैल गई और अफरातफरी सा माहौल बन गया। बाद में चालक की सूझबूझ से गाड़ी रोकने के साथ बासनी फायर स्टेशन को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार गाड़ी के चालक महिपाल को गैस लिकेज होने एहसास हुआ तब उसने तत्काल बैंक ऑफ इंडिया सांगरिया फांटा के निकट गाड़ी रोक दी। इस बीच (सीएनजी गैस) टंकी का वाल्व लिकेज हो गया जिससे क्षेत्र में गैस की दुर्गंध फैलने लगी और एक बारगी अफरातफरी सा माहौल बन गया।

वायुसेना क्षेत्र में नामी कंपनी की फर्जी लाइटें लगाई कॉपी राइट में केस दर्ज

सूचना मिलने के साथ ही बासनी थानधिकारी नितिन दवे,फायर स्टेशन प्रभारी प्रशांत सिंह चौहान, सांगरिया चौकी प्रभारी एएसआई पप्पाराम आदि वहां पहुंचे। एजीपी के अधिकारियों को सूचना दिए जाने पर बाद में कंपनी के इंजीनियर मैकेनिकल दल मौके पर पहुंचा और लिकेज वाल्व को ठीक किया। सिलेण्डर का लिकेज ठीक होने पर गाड़ी को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026