पूर्वोत्तर की संस्कृति भारत का गौरव- जस्टिस भाटी
जोधपुर,अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन के राष्ट्रीय एकात्मकता 2023 के दूसरे दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पूर्वोत्तर प्रतिनिधि के लिए जोधपुर के नागरिकों द्वारा नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम पीजी महिला महाविद्यालय प्रतापनगर में आयोजित किया गया। प्रांत मीडिया संयोजक सचिन राजपुरोहित ने बताया की अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन के राष्ट्रीय एकात्मकता 2023 के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत से 30 प्रतिनिधि जोधपुर की तीन दिवसीय यात्रा पर मारवाड़ की परम्परा वेशभूषा एवं संस्कृति को निहारने आए हुए हैं।
नागरिक अभिनंदन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी,विशेष अतिथि राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत एवं विशिष्ठ अतिथि के डॉ.संजीव कुमार निंगोबम (पूर्व महासचिव, WOSY),
स्वागत समिति अध्यक्ष देवेन्द्र विश्नोई ( राष्ट्रीय अध्यक्ष अभावि महासभा), स्वागत समिति सचिव ऐड. मुकेश राजपुरोहित ( डिप्टी सॉलिसिटर ऑफ इंडिया भास),विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ.हीरा राम भी, SEIL के कार्यक्रम संयोजक डॉ ओमप्रकाश राजपुरोहित,अरुणाचल प्रदेश मंत्री ततलोम, मेघालय देवलाकी,असम प्रदेश मंत्री सीमान्त मंच पर उपस्थित थे। नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम के SEIL टूर में आए प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए।
ये भी पढ़ें- तेरह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति
स्वागत समिति अध्यक्ष देवेंद्र विश्नोई अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष राष्ट्रीय सशक्तिकरण राष्ट्रीय सशक्तिकरण राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण के विषय में भारत के सशक्त होने की बात कही तथा उत्तर पूर्व भारत से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत पूरे भारत का सबसे खूबसूरत क्षेत्र है।भारतीय संस्कृति और विरासत को लेकर आगे बढ रहा है। पूर्वोत्तर से युवा भारत देश का नेतृत्व कर रहे हैं। आगे संपूर्ण विश्व का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे। इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में बहुत जरूरी है,क्योंकि हमारे देश में 70 प्रतिशत जनसंख्या युवा है और युवाओं के मन में एकात्मता भाव जगाना जरूरी है। विविधता हमारा गहना है।
सांसद राजेंद्र गहलोत ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता होने के नाते राष्ट्र निर्माण में सभी की भूमिका पर बात की। भारत की विभिन्नता पर एकता की बात कही तथा विभिन्नता को ही भारत की मुख्य विशेषता बताई। टूर के माध्यम से उत्तर पूर्व के विद्यार्थियों का भारतीय संस्कृति की विभिन्नता से परिचय हुआ।
ये भी पढ़ें- ज्यादातर निजी अस्पताल में कार्य बंद
डॉ.निंगोबम ने पूर्वोत्तर भारत की खूबसूरती को बताते हुए कार्यक्रम में आए नागरिकों को बताया की किस प्रकार पूर्वोत्तर के लोग शेष भारत के बारे एकात्मता का भाव लेकर आगे बड़ रहे हैं, और किस प्रकार इतनी विविधता के होते हुए भी पूरा भारत एक है। SEILके सभी प्रतिनिधियों ने शॉल एवं स्मृतिचिन्न भेंट कर मंचस्त अतिथियों का स्वागत किया।
स्वागत समिति सचिव मुकेश राजपुरोहित ने ध्यान्यवाद ज्ञापित किया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्वोत्तर एवं पश्चिमी भारत की संकृति का शानदार दृश्य,नृत्य के माध्यम से देखने को मिला। प्रतिनिधि एवं जोधपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में प्रान्त संगठन मंत्री पूरण सिंह,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हेमंत घोष,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बलवीर चौधरी,अविनाश खारा,राजवीर सिंह बान्ता,उर्मित शर्मा, कुलदीप सिंह उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews