राजस्थान से सीएसआईआर स्मार्ट गाँव मिशन का शुभारंभ

पाली जिले का सवाईपुरा बना प्रथम गाँव

पाली/जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), राजस्थान से सीएसआईआर स्मार्ट गाँव मिशन का शुभारंभ। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा संचालित “स्मार्ट गाँव” मिशन मोड परियोजना का शुभारंभ आज राजस्थान के पाली जिले के सवाईपुरा गाँव में किया गया। यह पहल प्रधानमंत्री के “विकसित भारत- 2047” के विज़न के अनुरूप ग्रामीण भारत के समग्र एवं सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस मिशन का औपचारिक शुभारंभ सांसद पाली, पीपी.चौधरी व डॉ एन. कलैसेल्वी, महानिदेशक,सीएसआईआर एवं सचिव,डीएसआईआर,नई दिल्ली द्वारा किया गया। इस अवसर पर भीमराज भाटी विधायक,पाली विधानसभा क्षेत्र;प्रो.प्रदीप कुमार रमनचरला,निदेशक,सीएसआईआर केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान;डॉ. पीसी.पंचारिया,निदेशक, सीएसआई आर सीरी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी,ग्राम प्रतिनिधि,गैर- सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न सीएसआईआर प्रयोगशालाओं के वैज्ञानिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान 14 सीएसआई आर प्रयोगशालाओं के वैज्ञानिकों द्वारा सवाईपुरा गाँव में विस्तृत आवश्यकता आकलन सर्वेक्षण किया गया,जिसके आधार पर “स्मार्ट गाँव” मिशन के अंतर्गत उपयुक्त तकनीकों की पहचान की गई। इस अवसर पर आयोजित तकनीकी प्रदर्शनी में जलवायु-संवेदी एवं आजीविका-आधारित समाधानों का प्रदर्शन किया गया,जिनमें आवास एवं अधोसंरचना (कूल रूफ तकनीक,कम लागत आवास, ग्रामीण सड़कें),नवीकरणीय ऊर्जा एवं जल प्रबंधन (सौर ऊर्जा प्रणाली, अपशिष्ट जल एवं फीकल स्लज उपचार,सुरक्षित पेयजल समाधान), कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र (औषधीय एवं सुगंधित फसलें,मधुमक्खी पालन, मिलेट मूल्य संवर्धन,स्मार्ट कृषि यंत्र),ठोस अपशिष्ट प्रबंधन,जैव अपघट्य उत्पाद, बायोगैस एवं कम्पोस्टिंग,डिजिटल एवं एआई- सक्षम प्रणालियाँ (स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन,वन्यजीव-मानव संघर्ष न्यूनीकरण, स्वास्थ्य निगरानी,दुग्ध गुणवत्ता विश्लेषण) तथा भूजल आकलन से संबंधित तकनीकें शामिल थीं।

प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों के जीवन बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध-पटेल

इन सभी समन्वित तकनीकी नवाचारों का उद्देश्य ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार,आजीविका सुदृढ़ीकरण,पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना तथा सवाईपुरा गाँव को एक आदर्श स्मार्ट गाँव के रूप में विकसित करना है,जो राष्ट्रीय मिशनों एवं योजनाओं के अनुरूप हो। डॉ. किशोर एस.कुलकर्णी,प्रधान वैज्ञानिक,सीएसआई आर सीबीआर आई,रुड़की;सीएसआईआर स्मार्ट गाँव मिशन के नोडल समन्वयक के रूप में कार्यरत हैं। कार्यक्रम के दौरान बाल रक्षा भारत,नई दिल्ली के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए गए,जो इस परियोजना के क्रियान्वयन भागीदार के रूप में कार्य करेगा।

कार्यक्रम के अंत में सवाईपुरा के ग्रामीणों ने विभिन्न सीएसआईआर प्रयोगशालाओं के वैज्ञानिकों के साथ संवाद किया और प्रस्तावित तकनीकी समाधानों पर अपने विचार साझा किए। इस आयोजन का समन्वय डॉ.चन्दन स्वरुप मीना, राजेश कुमार शर्मा तथा उनकी टीम द्वारा किया गया।

सीएसआईआर- सीबीआरआई से डॉ.अजय चौरसिया,डॉ.ताबिश आलम,डॉ.नवीन,चक्रधर सहित अन्य वैज्ञानिक,तकनीकी अधिकारी एवं परियोजना सहायक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026