Doordrishti News Logo

ऐश्वर्या काॅलेज में कोविड वैक्सीनेशन शिविर आयोजित

जोधपुर, ऐश्वर्या काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वाधान में कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया जिसमे 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियोें का वैक्सीनेशन किया गया जिनमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा उनके अभिभावक, परिजन एवं अन्य आम नागरिकों ने भी अपना वैक्सीनेशन करवाया।

काॅलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ सोयल खान ने बताया कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर वैक्सीनेशन कराना है। इसी उद्देश्य से काॅलेज की एनएसएस इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर मेें कोविड वैक्सीनेशन हेतु शिविर आयोजित किया गया जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदणा भाखर की मेडिकल टीम के पुरू अग्रवाल, त्रिलोक परिहार एवं शोभा ने सहयोग किया।

काॅलेज निदेशक भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने एनएसएस अधिकारी के साथ-साथ स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके द्वारा की गई इस उपयोगी गतिविधि की सराहना की एवं कहा कि आज जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है ऐसे कठिन समय में युवाओं द्वारा इस प्रकार की गतिविधियाँ निश्चित तौर पर आम जन में जागरूकता फैलाने एवं लोगों को इस महामारी से बचाव करने में मददगार साबित होगी।

प्राचार्य डाॅ ऋषि नेपालिया ने एनएसएस अधिकारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुए इस शिविर के आयोजन के लिए सभी स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि काॅलेज के विद्यार्थियों ने समय-समय पर इस प्रकार के आयोजनों में हमेशा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। कुछ दिनों पूर्व ही काॅलेज की एनएसएस ईकाई ने जागरूकता अभियान भी चलाया जिसके द्वारा कोरोना महामारी से बचाव सम्बन्धी सन्देश आम जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026