युगल ने फंदा लगा कर दी जान
- दोनों में रिश्तेदारी
- लडक़ी के परिजन का आरोप मार कर लटकाया
- खेजड़ी से लटके मिले बिरामी के युवक व कैलावा की किशोरी के शव
जोधपुर, शहर के निकट तिंवरी क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक युगल ने एक सूनसान खेत में खेजड़ी के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मथानियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया गया है। शवों को कार्रवाई के लिए मथानिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इधर मृतक किशोरी के परिजन की तरफ से युवक और परिवार पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। घटना में गहन तफ्तीश की जा रही है। दोनों में आपसी रिश्तेदारी है।
मथानिया थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि तिंवरी में बड़ला बासनी रोड पर हेमानाडा के पास सोमवार की सुबह एक खेत में युगल को एक पेड़ से लटकता देख वहां से निकलने वाले ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। मृतकों के जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान हुई। युवक की पहचान भोपालगढ़ क्षेत्र के बिरामी गांव निवासी 19 साल के राकेश पुत्र रूघाराम निवासी के रूप में हुई। किशोरी की पहचान केलावा निवासी के रूप में हुई। इसके आधार पर पुलिस ने परिजनों को खोज उन्हें सूचना दी।
परिजनों के पहुंचने के बाद ग्रामीणों की मदद से शवों को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मथानियां भेजा है। सूचना मिलने पर मंडोर एसीपी राजेन्द्र दिवाकर भी मौके पर पहुंचे। शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

